फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी मां को पसंद हैं महिलाओं के 16 श्रृंगार, बस नवरात्रों में भूलकर भी ना करें ये एक गलती

Wed, 03 Apr 2019 12:26 PM IST
kapil sharma फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 03 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2019 Significance Of Solah Shringar
navratri

6 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो मां दुर्गा की पूजा हमेशा ही नियमों के साथ की जाती है लेकिन नवरात्रि में कुछ विशेष बातों का खास ख्याल रखा जाता है। मां का हर भक्त नवरात्रि के दौरान उनकी भक्ति कर उन्हें खुश करने की कोशिश करता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के सोलह श्रृंगार का भी बहुत महत्व है। आपने कई बार घर की बड़ी बुजुर्ग महिलाओं को किसी भी त्योहार पर बहुओं को श्रृंगार करने की सलाह देते हुए सुना होगा, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? 



बता दें, सोलह श्रृंगार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए किया जाता है। ऋग्वेद में भी सोलह श्रृंगार का जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सोलह श्रृंगार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं भाग्य को भी बढ़ाता है। महिलाएं मां भगवती को खुश करने के लिए इस पावन पर्व पर ये श्रृंगार करती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से हैं ये श्रृंगार...

Navratri 2019 Significance Of Solah Shringar
bindi

बिंदी

प्राचीन काल से भारतीय महिलाएं विशेष रूप से अपने माथे पर बिंदी लगाती आई है। यह महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। इसके अलावा इसे परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माथे पर कुमकुम या बिंदी को लगाना पवित्र होता है। आज के समय में स्टीकर बिंदी का चलन है, तो आप चाहें तो इसे भी लगा सकती हैं।

Navratri 2019 Significance Of Solah Shringar
sindoor

सिंदूर

मां दुर्गा की पूजा में सिंदूर का इस्तेमाल मां के श्रृंगार के लिए किया जाता है। इसके बाद में उस सिंदूर को विवाहित महिलाएं अपनी मांग में शिरोधार्य करती हैं। सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सिंदूर लगाने से पति की आयु में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2019 Significance Of Solah Shringar
apply kajal

काजल

चेहरे की सबसे खूबसूरत चीज और मन का आइना होती हैं आपकी आंखें, जिनका श्रृंगार होता है काजल। यह महिलाओं की आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाती हैं। इसके अलावा काजल बुरी नजर से भी बचाए रखता है।

विज्ञापन
Navratri 2019 Significance Of Solah Shringar
mehandi design
मेहंदी

किसी भी त्योहार और शुभ कार्यक्रम से पहले महिलाएं हाथों और पैरों मे मेहंदी रचाती हैं। ऐसा माना जाता है कि नववधू के हाथों में मेहंदी जितनी गाढ़ी रचती है, उसका पति उसे उतना ही अधिक प्रेम करता है। मेहंदी के बिना हर सुहागन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed