Navratri 2025 Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए ? पूजा करने से पहले जान लें
Colour to Wear on Third Day Of Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद ही कोई ऐसा महिला होगी, जिसके पास लाल रंग की साड़ी न हो। हर महिला के पास एक न एक लाल रंग की साड़ी तो अवश्य ही होती है। लाल रंग की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ये रंग हर किसी पर खूब ज्यादा खिलकर सामने आता है। इसलिए आप मां चंद्रघंटा की पूजा के समय लाल रंग की ही साड़ी पहनें।
सूट भी है अच्छा विकल्प
बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनने में सहज नहीं रहती हैं। ऐसे में आपके लिए लाल रंग का सूट भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सूट पहनते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा भारी न हो। ज्यादा भारी वर्क वाला सूट पहनने से आप पूजा में ज्यादा देर बैठने में असहज हो सकती हैं। इसलिए चाहें तो कॉटन फैब्रिक का सूट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं।
कुछ अलग सा कैरी करने का मन है तो ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इस तरह की साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें, और गले में कुछ हल्का सा पहन लें। इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पुरुषों के लिए ये है विकल्प
बात करें पुरुषों की तो पुरुष इस मौके पर लाल रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। लाल रंग का कुर्ता पूजा से लेकर शादी-विवाह के मौके के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। इसलिए आप लाल रंग का कुर्ता पहनें। इसके साथ सफेद रंग की पायजामी अगर आप पहनेंगे तो आपका लुक ज्यादा निखकर सामने आएगा।