{"_id":"604cbdc18ebc3e5909626cbd","slug":"neha-kakkar-beauty-mistakes-given-pimple-face-now-take-care-of-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर नेहा कक्कड़ ने की थी ये ब्यूटी मिस्टेक, फिर लिया सबक और पाई मुंहासों की समस्या से निजात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सिंगर नेहा कक्कड़ ने की थी ये ब्यूटी मिस्टेक, फिर लिया सबक और पाई मुंहासों की समस्या से निजात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गायकी के टैलेंट के साथ ही खूबसूरती की वजह से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नेहा की खूबसूरत स्किन का खुलासा एक इंटरव्यू में हुआ। जिसमे खुद नेहा ने बताया कि पहले उन्हें अपनी त्वचा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जिसकी वजह से वो गलतियां कर बैठीं थीं।
2 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़ ने बताया था कि पहले उन्हें अपनी त्वचा के बारे में कोई जानकारी नहीं थीं। उनकी त्वचा तैलीय है लेकिन वो गलत मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती थीं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो गई थी। और धीरे-धीरे ये बढ़ने लगी थी।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी गलती नेहा की अपने त्वचा की देखभाल की थी कि वो बहुत ही कम पानी पीती थीं। कम पानी पीने की वजह से नेहा के चेहरे के मुंहासे निकलना बंद ही नहीं हो रहे थे। ऐसे में परेशान नेहा ने त्वचा की जरूरतों को समझना शुरू किया। इसके बाद सही डाइट और ब्यूटी तकनीक से पिंपल की समस्या से निजात पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर नेहा कक्कड़ को बहुत सारा मेकअप त्वचा पर लगाना पसंद नही हैं। वो कहती हैं कि काजल, मस्कारा और ग्लॉस के अलावा जरूरत पड़ने पर ही वो मेकअप लगाती हैं। वहीं दूसरी तरफ त्वचा की देखभाल में वो अपने चेहरे को धोना नहीं भूलतीं। रात को अच्छे से चेहरा फेसवॉश की मदद से धोने के बाद ही सोती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें नेहा के ब्यूटी रूटीन की तो आठ गिलास पानी पीने के साथ ही नेहा सुबह के वक्त ग्रीन टी पीना नहीं भूलती। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर के टॉक्सिन को साफ करते हैं। जिससे चेहरे पर भी रौनक नजर आती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।