{"_id":"6083b9c08ebc3ebf8277c7cb","slug":"neha-kakkar-show-love-for-indian-idol-in-blue-satin-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ ने नीले रंग की साड़ी में दिखाईं अदाएं तो पति रोहनप्रीत ने कर दिया ये कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नेहा कक्कड़ ने नीले रंग की साड़ी में दिखाईं अदाएं तो पति रोहनप्रीत ने कर दिया ये कमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर नेहा कक्कड़ एक भी मौका नहीं छोड़ती जब उनको देख फैंस क्रेजी ना हो जाएं। इंडियन आइडल के सेट पर से लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर ही उनका फैशनेबल अंदाज हर किसी को पसंद आता है। छोटी हाईट होने के बावजूद वो कुछ इस तरह से ड्रेसेज के साथ तालमेल बैठाती हैं कि बस नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। हर बार की तरह ही नेहा ने इस बार भी जब साड़ी में तस्वीर साझा की तो फैंस क्या पति रोहनप्रीत ने भी ये कमेंट कर दिया।
2 of 4
neha kakkar
- फोटो : instagram
इंडियन आइडल के सेट पर नेहा कक्कड़ हर बार शानदार लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों नेहा ने नीले रंग की साड़ी के साथ तस्वीरें साझा की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था उन्हें इंडियन आइडल से प्यार है। वहीं उनके इस कैप्शन पर पति रोहनप्रीत ने कमेंट किया कि मुझे तुमसे प्यार है। नेहा के इस प्यारे कमेंट के साथ ही उनका लुक भी बड़ा ही प्यारा था।
3 of 4
neha kakkar
- फोटो : instagram
नेहा ने म्यूजिक रिएलिटी शो के मंच से तस्वीर साझा की थी। जिसमे वो नीले रंग की सैटिन सिल्क की साड़ी पहने रेडी हैं। वहीं इस खूबसूरत साड़ी पर पर्ल और बीड्स की हैंड एंब्रायडरी की गई है। वहीं नेहा ने इस आकर्षक साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया। जबकि इसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
neha kakkar
- फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ का स्टाइल सेंस लाजवाब है। इस साड़ी को नेहा ने लाइट कर्ली बालों के साथ ही पिंक लिपस्टिक और हाइलाइटेड चिक्स के साथ ही मस्कारा से भरी खूबसूरत आंखों के साथ टीमअप किया था। नेहा ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीर के साथ ही फैंस से सवाल भी पूछा है कि साड़ी कैसी लगती है मुझ पर?
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।