फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक आया सामने, फैशन स्टाइल देख पति रोहनप्रीत भी हो गए कंफ्यूज

Fri, 17 Sep 2021 02:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Sep 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Neha kakkar Strange Look Photos Husban Rohanpreet and Fans Shocked To See
नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक - फोटो : instagram/nehakakkar

बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ को वैसे तो उनके फैशन स्टेटमेंट के लिए तारीफ सुनने को मिलती ही रहती है। लेकिन इस बार नेहा कक्कड़ ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करके सबको हैरान कर दिया है। नेहा कक्कड़ को अबतक जब भी किसी इवेंट, स्टेज शो या म्यूजिक वीडियो में देखा गया, तो उनके ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को फैन्स ने काफी पसंद किया पर शायद फैन्स को नेहा का लेटेस्ट मेक ओवर पसन्द नहीं आया है। दरअसल नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को देख फैन्स दंग रह गए और नेहा के नए लुक पर उनकी खिंचाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके पति रोहनप्रीत भी उनके इस नए अवतार को देख हैरान हैं। फैन्स उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं, जो खुद अपने अतरंगी फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। आखिर नेहा ने अपने लुक्स के साथ ऐसा कौन सा एक्सपेरिमेंट कर डाला जिसे देख फैन्स उन्हें लेडी रणवीर सिंह बोलने लगे, तो चलिए देखते हैं नेहा कक्कड़ का मेकओवर। 

Neha kakkar Strange Look Photos Husban Rohanpreet and Fans Shocked To See
नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक - फोटो : instagram/nehakakkar

इस बार तो नेहा कक्कड़ ने कमाल ही कर दिया है। अपने अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान कर दिया। नेहा कक्कड़ ने अपने नए अतरंगी अवतार की फोटो शेयर की है जिसमें नेहा पिंक स्ट्रेपलेस क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट पहने हुए हैं।

Neha kakkar Strange Look Photos Husban Rohanpreet and Fans Shocked To See
नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
तस्वीरों में देख सकते हैं कि नेहा कक्कड़ के लुक में सबसे अजीब लग रहा है उनके बालों का ग्रे कलर। उन्होंने बालों को कलर किया है या विग का इस्तेमाल किया और खुला छोड़ रखा है। इसके अलावा सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है। नेहा का ये लुक हिप्पी स्टाइल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha kakkar Strange Look Photos Husban Rohanpreet and Fans Shocked To See
नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक - फोटो : instagram/nehakakkar
दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि नेहा कक्कड़ ने फुलवारी बनकर फोटोशूट करवाया है। उन्होने मल्टी कलर की ड्रेस कैरी की है। 
विज्ञापन
Neha kakkar Strange Look Photos Husban Rohanpreet and Fans Shocked To See
नेहा कक्कड़ का अतरंगी लुक - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा की ये शॉर्ट ड्रेस फूलों की डिजाइन से भरी हुई है। ड्रेस के साथ नेहा ने बूट्स पहने हैं। नेहा के इस लुक को देख कर फैंस भी तरह तरह के अजब गजब सवाल पूछ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed