फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Office Wear: साल 2022 में ये ऑफिस वियर करेंगे ट्रेंड, आप भी कर लें वार्डरोब में शामिल

Sun, 02 Jan 2022 05:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jan 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Trendy And Fashionable Office Wear For Women
साल 2022 के ट्रेंडी ऑफिस वियर - फोटो : insatgram
नया साल हमारे जीवन में कुछ न कुछ बदलाव ला सकता है। साल 2022 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कोरोना के बीच वापस वर्क फ्राॅम होम कल्चर से लोग पुन: ऑफिस की ओर वापस आ गए हैं। लगभग डेढ़ सालों से घर से काम करने के आदि हो चुके लोगों के लिए ऑफिस जाना थोड़ा अजीब हो गया है। तब से अब तक के फैशन ट्रेंड में भी काफी बदलाव आ गया है। ऐसे में आपको वार्डरोब में शामिल कौन से आउटफिट ऑफिस वियर में ट्रेंडी लुक देंगे और कौन से पुराना फैशन होने के कारण आपको फैशन के मामले में पिछड़ा बना देंगे, इसे लेकर आप कंफ्यूज हो सकते हैं। इसलिए साल की शुरुआत के साथ ही अपने वार्डरोब को फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक पुन: व्यवस्थित कर लें। जानिए साल 2022 में ऑफिस वियर में आपके वार्डरोब के कौन से कपड़े ट्रेंड करेंगे? अगली स्लाइड्स में बताया जा रहा है कि किन कपड़ों को वार्डरोब से बाहर करना है और किन्हें कलेक्शन में शामिल करना है?
New Year 2022 Trendy And Fashionable Office Wear For Women
साल 2022 के ट्रेंडी ऑफिस वियर - फोटो : insatgram
मोनोक्रोम ड्रेस

साल 2022 में मोनोक्रोम वर्क ड्रेस ट्रेंड में रहेगी। इस तरह की ड्रेस लोगों को स्टाइलिश और स्लिम लुक देगी। घर के काम करने के दौरान लोगों का वजन बढ़ गया है, ऐसे में मोनोक्रोम का ट्रेंड ऑफिस वियर में रहेगा।   
New Year 2022 Trendy And Fashionable Office Wear For Women
साल 2022 के ट्रेंडी ऑफिस वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan

कैजुअल ड्रेस 

आफिस में लोग अपना अधिकतर समय बिताते हैं, इसलिए आरामदायक और स्टाइलिश लुक के लिए अधिकतर कैजुअल कपड़ों का चयन करते हैं। इस साल सर्दियों में आप कैजुअल लुक के लिए स्वेटशर्ट को कैरी कर सकते हैं। अभी भी ब्लेजर और ओवर साइज्ड कोटा का भी ट्रेंड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Trendy And Fashionable Office Wear For Women
साल 2022 के ट्रेंडी ऑफिस वियर - फोटो : insatgram

पैंट्स 

जींस के अलावा वाइड लेग्स पैंट्स फैशन में रहेंगी। कंफर्टेबल होने के कारण साल 2022 में भी लोग वाइड लेग्स पैंट्स को कैरी करना पसंद करेंगे। 

विज्ञापन
New Year 2022 Trendy And Fashionable Office Wear For Women
साल 2022 के ट्रेंडी ऑफिस वियर - फोटो : instagram/ekana.label

फेस मास्क

कोविड के खतरे की संभावना के कारण फेस मास्क साल 2022 में भी पहनना पड़ेगा। ऐसे में फेस मास्क को लेकर भी ट्रेंड बना रहेगा। अलग अलग कलर, प्रिंट, आउटफिट के मैचिंग और कंट्रास्ट वाले मास्क फैशन में रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed