Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
New Year 2024 Trip Clothing Ideas Choose These Types Of Outfit For New Year Outing
{"_id":"6579512ace9bb4892d0cb767","slug":"new-year-2024-trip-clothing-ideas-choose-these-types-of-outfit-for-new-year-outing-2023-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: नए साल पर करनी है आउटिंग तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता, ठंड से भी होगा बचाव","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
New Year 2024: नए साल पर करनी है आउटिंग तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता, ठंड से भी होगा बचाव
New Year 2024: लोगों का ऐसा मानना है, कि जितनी खुशी के साथ आप नए साल का स्वागत करेंगे, आपका आने वाला समय उतनी ही खुशियों भरा होगा। ऐसे में हर कोई नए साल वाले दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ कहीं जाने या अपने शहर में ही आउटिंग का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
दरअसल, अब जब नया साल आ गया है तो सर्दी भी अना सितम ढा रही है। ऐसे में नए साल पर आउटिंग के लिए आपको कपड़ों का ध्यान देने की बेहद जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो ठंड के मौसम में आपकी तबियत खराब हो सकती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको नए साल की आउटिंग के लिए कुछ फैशन टिप्स देंगे, ताकि ठंड भी आपसे दूर रहे और आप स्टाइलिश भी दिखें।
2 of 6
New Year 2024
- फोटो : instagram
जींस-टॉप
अगर ऐसे कपड़े पहनने का सोच रहीं हैं जो फुल भी हों, और जिसको पहनकर आपका लुक प्यारा भी लगे तो सबसे बेहतर विकल्प तो जींस और फुल टॉप ही है। वुलेन टॉप आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे, जिसे आप कैरी करके जलवा दिखा सकती हैं।
3 of 6
New Year 2024
- फोटो : instagram
फ्लोरल कुर्ता
सर्दी के मौसम में जह हल्की-हल्की धूप निकलती है तो इस तरह का फ्लोरल कुर्ता आपको खूबसूरत लुक दे सकता है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रही हैं तो इस तरह का कुर्ता पहन सकती हैं। इसके साथ आप ओपन स्वेटर कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
New Year 2024
- फोटो : instagram
ड्रेस के साथ कोट
अगर आप ड्रेस पहनने का सोच रही हैं तो इसके साथ ब्लेजर काफी कमाल का लगेगा। इस लुक को पूरा करने के लिए पैरों में बूट जरूर पहनें। ये आपको सर्दी से बचाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
New Year 2024
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
ब्लेजर
अगर आप क्लासी लुक कैरी करना चाहती हैं, तो जींस के साथ इस तरह का ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा, साथ में इसकी वजह से आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। इसके साथ अपने बालों में आप पोनीटेल बना सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।