फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14 के इन कंटेस्टेंट का फिनाले में दिखा खूबसूरत अंदाज, अब तस्वीरें हो रही वायरल

Tue, 23 Feb 2021 12:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 23 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli pavitra Punia Disha Parmar looks in Bigg boss 14 finales impress fans
bigg boss - फोटो : instagram

बिग बॉस 14 के फिनाले में रूबीना दिलैक ट्रॉफी जीत गईं। वहीं इस फिनाले में कई सारे सितारों में हिस्सा लिया। जिसमे सारे कंटेस्टेंट शामिल थे। वहीं फिनाले में पहुंचे राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार भी शामिल थीं। इन सारे सितारों का स्टाइलिश अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया है। जिसमे बंगाली ब्यूटी बनीं निक्की तंबोली के साथ ही पवित्रा पूनिया की खास ड्रेस शामिल है। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।

Nikki Tamboli pavitra Punia Disha Parmar looks in Bigg boss 14 finales impress fans
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम

निक्की तंबोली फिनाले में पहुंचने से पहले बंगाली लुक में नजर आईं। सफेद रंग की साड़ी जिस पर लाल बॉर्डर बना था। जिसे निक्की ने लाल रंग के गोटा वर्क वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं निक्की ने इस लुक को अपने कर्ली बाल और लाल बिंदी के साथ पूरा किया था। जो काफी इंप्रेसिव दिख रहा था। 

Nikki Tamboli pavitra Punia Disha Parmar looks in Bigg boss 14 finales impress fans
पवित्रा पूनिया - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं दूसरी तरफ पवित्रा पूनिया का लुक भी उनके अंदाज के हिसाब से ग्लैमरस था। ऑफ शोल्डर मल्टीकलर पेपर ड्रेस में पवित्रा फिनाले में पहुंची थीं। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट पम्प्स मैच कर रखे थे। वहीं ब्लश पिंक चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ पवित्रा अपने हॉट लुक के साथ फिनाले में पहुंची थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli pavitra Punia Disha Parmar looks in Bigg boss 14 finales impress fans
दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

जबकि बिग बॉस फिनाले की लाइम लाइट चुराई राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार ने, जो इस फिनाले में राहुल वैद्य के सपोर्ट में आई थीं। वहीं दिशा का सिंपल और एलिगेंट लुक लाइमलाइट चुराने में कामयाब हुआ। नीले रंग की शार्ट ड्रेस जिसकी राउंड नेक और स्लीव बेहद सिंपल थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उनका ग्लिटरी मेकअप और एलिगेंट लुक फैंस का ध्यान खींच रहा था। 

विज्ञापन
Nikki Tamboli pavitra Punia Disha Parmar looks in Bigg boss 14 finales impress fans
rubina dilaik - फोटो : instagram
जबकि बिग बॉस 14 की विजेता बनीं रूबीना दिलैक सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी में पोज देती दिखीं। रूबीना ने ऑफ शोल्डर ग्लिटरी ब्लाउज के साथ सितारों से चमचमाती साड़ी पहनी थी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed