{"_id":"6374d8312731f12bde3d7776","slug":"nora-fatehi-flaunts-curve-in-yellow-gown-price-shock-anyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: नोरा फतेही ने फिगर दिखाने के लिए पहन लिया इतना महंगा गाउन, कीमत उड़ा देगी होश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने फिगर दिखाने के लिए पहन लिया इतना महंगा गाउन, कीमत उड़ा देगी होश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही फिल्मों में आइटम नंबर करते दिखती हैं। उनके डांसिंग मूव्स ऐसे होते हैं कि हर कोई नोरा का दीवाना हो जाता है। लेकिन नोरा केवल अपने डांस मूव्स ही नहीं बल्कि खूबसूरती से भी सबकी नजरों में चढ़ जाती हैं। इन दिनों डांस शो झलक दिखला जा में जज की भूमिका में नजर आ रहीं नोरा हर दिन अपने बोल्ड और गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों पीले रंग की ड्रेस में नोरा नजर आई थीं। जिसकी तस्वीरें नोरा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा ने अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही फैंस को गुड मॉर्निंग कहा है। पीले रंग की सनशाइन गाउन को पहने नोरा हमेशा की तरह स्टनिंग नजर आ रही हैं। नोरा की कर्वी फिगर को फ्लांट कर रहे इस टाइट फिटिंग गाउन की डिजाइन भी काफी बोल्ड थी। हॉल्टर नेक स्लीव और बोल्ड प्लजिंग नेकलाइन में नोरा अदाएं दिखाते पोज दे रही है।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
पीले रंग के गाउन पर बीड्स का वर्क है। जो कि इंटरनेशनल लेबल fjiolla Nila के कलेक्शन से लिया गया है। वहीं इस रेड कार्पेट लुक वाले गाउन के साथ नोरा ने वेवी बालों को मैच किया है। डार्क लिप्स और कैट आई के साथ नोरा का लुक सल्ट्री दिख रहा है। बैकलेस डिजाइन और बैक थाई हाई स्लिट की डिजाइन में रेडी इस गाउन की कीमत जरूर हर किसी को हैरान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक फॉल विंटर 2022-23 कलेक्शन के इस सनशाइन यलो गाउन की कीमत है 3,78,080। जिसे सुन हैरानी हो सकती है। लेकिन ये पहला मौका नही है। नोरा कर्वी फिगर को फ्लांट करते अक्सर टाइट फिटिंग ड्रेस में नजर आती हैं। मरून कलर के गाउन में तैयार नोरा का अंदाज भी काफी गॉर्जियस था। जिसे देख फैंस नोरा की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
थाई हाई स्लिट और प्लजिंग स्वीटाहार्ट नेकलाइन के मरून गाउन को नोरा ने चेन डिजाइन के चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही सेसी लुक में नजर आ रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।