नोरा फतेही फैंस के दिलों की धड़कन बनती जा रही हैं। उनके हर वीडियो पर लाखों में व्यूज आते हैं। वहीं उनका स्टाइल भी फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी होता है। अरबी सुंदरी नोरा कई बार देसी लुक में फैंस के सामने आ चुकी हैं। साड़ी पहन देसी अंदाज में नोरा को देख लाखों फैंस का दिल धड़कने लगता है। लेकिन अब नोरा की एक थ्रोबैक तस्वीर को देखने से पता चला है कि आम भारतीय लड़कियों की तरह उन्हें भी साड़ी से प्यार है।
साड़ी की शौकीन हैं नोरा फतेही, थ्रोबैक तस्वीर आई सामने तो खुल गया ये राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर वेबसाइट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा किया है। जिसमे दिशा पाटनी नोरा को साड़ी बांधना सिखा रही हैं। इस तस्वीर में नोरा काले रंग की साड़ी पहने नोरा के साथ सेल्फी ले रही हैं। वहीं उनकी ये तस्वीर बताने के लिए काफी है कि उन्हें साड़ी से पुराने समय से प्यार है।
बता दें कि नोरा अक्सर ही महफिल में साड़ी पहन पहुंचती हैं और सारी लाइमलाइट लूट ले जाती हैं। पिछले दिनों बिग बॉस के फिनाले में नोरा गुलाबी रंग की साड़ी पहने पहुंची थीं। जिसमे उनकी अदाएं हॉट थीं।
View this post on Instagram
वहीं दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड में तो नोरा ने सारी लाइमलाइट ही साड़ी पहन लूटी। ग्रीन और गोल्डन मिक्स सिल्क की साड़ी और मोतियों के नेकपीस में वो बिल्कुल शाही अंदाज में नजर आ रही थीं। वहीं उनकी खूबसूरत तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं वायरल हो गईं। इन तस्वीरों नोरा गजब की खूबसूरत दिख रही थीं।
इससे पहले भी नोरा साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट करते और खूबसूरत लुक में स्पॉट हो चुकी हैं। जिन्हें देखने से पता चलता है कि उनको साड़ियों से प्यार है।