फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोरा फतेही को ऐसे कपड़ों में देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Tue, 15 Dec 2020 05:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
nora fatehi look gorgeous recent outing in one shoulder pink top with ankle length pant
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा फतेही एक बार फिर अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना रही हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक अलग कपड़ों में उनका फैशन सेंस काफी इंप्रेसिव था। जिसे बेशक लड़कियां आजमाना चाहेंगी। दरअसल, एक दिन पहले ही वो कैमरे में कैद हुईं तो फैंस उनके लुक को देख क्लीन बोल्ड हो गए। वैसे भी नोरा अपनी फैशन च्वॉइस से हर किसी की तारीफ बटोर चुकी हैं। फिर वो चाहे साड़ी में उनका खूबसूरत अंदाज हो या फिर कैजुअल आउटिंग में ग्लैमरस लुक। ऐसे में इस बार भी नोरा की ड्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

nora fatehi look gorgeous recent outing in one shoulder pink top with ankle length pant
nora fatehi - फोटो : instagram fan page

दरअसल, कैमरे में कैद हुईं नोरा ने गुलाबी रंग का वन शोल्डर टॉप पहन रखा था। जिसके ऊपर सफेद रंग की स्ट्राईप्स बनी हुई थी। वहीं इस वन शोल्डर टॉप की एक स्लीव शर्ट के लुक से मैच करती हुई थी। जबकि इस खूबसूरत टॉप के साथ ब्राइट ऑरेंज कलर की बैगी पैंट को मैच किया गया था। वहीं नोरा ने इस शानदार लुक को स्ट्रैपी हील्स के साथ ग्लैमरस बना दिया था। 

nora fatehi look gorgeous recent outing in one shoulder pink top with ankle length pant
nora fatehi - फोटो : instagram

वहीं बात करें नोरा के मेकअप और हेयर स्टाइल की तो हमेशा की तरह नोरा सटल मेकअप और पिंक लिप्स में पोज देती दिखीं। आंखों में काजल और साइड पार्टीशन हेयर डू के साथ नोरा बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nora fatehi look gorgeous recent outing in one shoulder pink top with ankle length pant
nora fatehi - फोटो : instagram fan page

वैसे जब भी नोरा फतेही कैमरे में कैद होती हैं तो उनका लुक काबिलेतारीफ होता है। पिछले दिनों भी जब वो कैमरे की नजर में आईं तो उनका लुक कहर ढाने वाला था। स्लीवलेस टर्टल नेक वुलेन लुक टॉप के साथ ब्लू डेनिम की जींस के साथ दिलबर गर्ल का अंदाज हमेशा की तरह ही स्टाइलिश था। 

विज्ञापन
nora fatehi look gorgeous recent outing in one shoulder pink top with ankle length pant
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा ने सफेद क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस के साथ इस न्यूड शेड के पम्प्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो हमेशा की तो तरह न्यूड सटल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed