{"_id":"5fdee06b049b080bd367342e","slug":"nora-fatehi-rose-pink-dress-for-filmfare-ott-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही को गुलाबों सी ड्रेस में देख फैंस हुए दीवाने, ये रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही को गुलाबों सी ड्रेस में देख फैंस हुए दीवाने, ये रहीं तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। हो भी क्यों ना खूबसूरत नोरा एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए पहने कपड़ों को लेकर तारीफ लूटती हैं। स्टाइलिश टॉप के साथ जींस और ड्रेसेज के साथ नोरा की स्टाइल हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाती है। फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन के लिए तैयार नोरा की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो गुलाबों सी ड्रेस पहने पहुंची थीं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
फिल्म फेयर की ओर से ओटीटी के लिए हुए अवॉर्ड में पहुंची नोरा फतेही ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। दो शेड हल्के और गाढ़े रंग की इस ड्रेस की ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे ग्लैमर दे रही थी। वहीं तीन परत की इस शानदार ड्रेस में नोरा गजब की आकर्षक नजर आ रही थीं। डिजाइनर marchesa की डिजाइन की हुई ड्रेस के साथ नोरा ने न्यूड शेड का पम्प्स मैच किया था।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी बेस मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और साइड पार्टिशन में मेसी बाल नोरा के लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं नोरा ने इस शानदार आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए किसी तरह की एक्सेसरीज नही पहनी है। नोरा ने अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचते ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस गुलाब सी ड्रेस में नोरा को देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
वैसे नोरा अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने डांस मूव्स से भी सबको दीवाना बनाती हैं। पिछले दिनो करीना कपूर के चैट शो वाट वुमन वांट पर पहुंची नोरा ने करीना कपूर को प्रभावित किया। जिसके बाद करीना नोरा की जमकर तारीफ कर रही थीं। नोरा ने करीना के चैट शो पर स्टीरियोटाइप को तोड़ कर करियर बनाने और अपने एक्टिंग के सफर के बारे में बातें की थी।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा इस चैट शो पर जाने के लिए बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के साथ ही आरामदायक कपड़ों को पहने दिखीं थी। वन शोल्डर गुलाबी रंग के टॉप जिसकी फुल स्लीव थी। वहीं साथ में हाई वेस्ट नारंगी रंग के पैंट के साथ नोरा फतेही की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।