नोरा फतेही अपने डांस के साथ ही बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती हैं। जब भी टीवी पर प्रमोशन के इरादे से पहुंचती हैं तो उनका जबरदस्त हॉट लुक देखने को मिलता है। नोरा अपनी कर्वी फिगर को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि इन लुक्स को देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इस बार नोरा ने ग्लैमरस की बजाय बिल्कुल साधारण कपड़ों का चुनाव किया और फैंस की तारीफ बटोरीं।
Nora Fatehi: ग्लैमर छोड़ नोरा फतेही पहन रहीं ऐसे कपड़े, फैंस भी हो गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल. कोरोना से ठीक होने के बाद नोरा काम के सिलसिले में निकली थीं। जहां वो पपराजी के कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान नोरा ने बिल्कुल सिंपल एंड गॉर्जियस पाउडर ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
नोरा ने इस आउटिंग के लिए अनीता डोंगरे का डिजाइन किया पाउडर ब्लू कलर का कुर्ता चुना था। जिसकी नेकलाइन पर वर्क किया गया था। वहीं बॉटम वियर की बात करें तो लाइट पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट पायजामा इस लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं सफेद रंग की जूती और डायमंड स्टड उनकी खूबसूरती को बढाने का काम कर रहे थे।
नोरा का इतना सिंपल सा लुक भी फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। वहीं नोरा एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में नॉन ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल. नोरा की स्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
नोरा ने इस लेटेस्ट फोटोशूट के लिए पाउडर पिंक कलर का काल्फ लेंथ ड्रेस चुना है। जिस पर सफेद रंग की बॉर्डर लाइन हेमलाइन से लेकर स्लीव और कॉलर नेक पर भी बनी है। वहीं कमर पर नॉट के साथ इसे स्टाइल किया गया है।