फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nusrat Bharucha: गहरे गले के ब्लाउज संग साड़ी लपेटे नुसरत भरूचा दिखीं गजब की खूबसूरत

Tue, 08 Nov 2022 04:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Nov 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
nushrat bharucha looks oh so gorgeous in fuchsia pink saree with bold design neckline blouse
nushrat bharucha - फोटो : instagram

नुसरत भरूचा अक्सर अपने बोल्ड फैशन से फैंस को दीवाना बनाती हैं। लेकिन वो इन लुक्स को एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं। जो तस्वीरों में भी साफ झलकता है। एक बार फिर नुसरत का खूबसूरत लुक सुर्खियों में हैं। ट्रेडिशनल कपड़ों को पूरे ग्लैमर के साथ कैरी किए नुसरत बला की खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को नुसरत ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो हमेशा की तरह की गॉर्जियस दिख रही हैं। 

nushrat bharucha looks oh so gorgeous in fuchsia pink saree with bold design neckline blouse
nushrat bharucha - फोटो : instagram

नुसरत भरूचा ने गुलाबी रंग की साड़ी में फैंस के लिए तस्वीरें साझा की हैं। नुसरत का ये लुक अवॉर्ड फंक्शन के लिए था। जिसमे डिजाइनर रिद्धि मेहरा के कलेक्शन से ली गई साड़ी में रेडी हैं। वहीं इस प्लेन डिजाइन वाली साड़ी पर गोल्डन गोटा वर्क है। जिसके साथ मैच ब्लाउज की डिजाइन बेहद खास थी। मैचिंग गुलाबी रंग के फैब्रिक से तैयार ब्लाउज की डीप वी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही थी। तो वहीं पफ बलून स्लीव इसे हटके लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। 

nushrat bharucha looks oh so gorgeous in fuchsia pink saree with bold design neckline blouse
nushrat bharucha - फोटो : instagram

नुसरत ने इस सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी को मैट फिनिश मेकअप और न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। साथ में छोटे बाल नुसरत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। मल्टीकलर स्टोन और कुंदन का नेकपीस सारा अटेंशन चुरा रहा है। जिसमे नुसरत बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। बता दें कि नुसरत अक्सर देसी लुक में गहरे गले के ब्लाउज संग बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nushrat bharucha looks oh so gorgeous in fuchsia pink saree with bold design neckline blouse
nushrat bharucha - फोटो : instagram

दिवाली पार्टी के लिए रेडी नुसरत ने सिल्वर ब्लू कलर के लहंगे को पहना था। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी। शिमरी वर्क वाले लहंगे के साथ नुसरत ने प्लजिंग नेकलाइन के ब्लाउज को चुना था। जिसकी स्पेगेटी स्लीव इस ब्लाउज को बिकिनी लुक दे रही थी। वहीं नुसरत का ग्लॉसी मेकअप बेहद आकर्षक दिख रहा था। जिसमें पिंक लिपस्टिक शेड के साथ स्मोकी ब्राउन आई शामिल है। वहीं कानों में डैंगलर्स इस लहंगे के साथ काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed