{"_id":"5dadbb0c8ebc3e93df424fbb","slug":"orange-beards-trends-in-bangladesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में तेजी से फैशन में आ रही है इस रंग की दाढ़ी, कुछ अलग है इनका अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बांग्लादेश में तेजी से फैशन में आ रही है इस रंग की दाढ़ी, कुछ अलग है इनका अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशन के कई रंग होते हैं। सबसे खास बात यह है कि दुनिया में कब और कहां पर कौन-सा नया फैशन ट्रेंड में आ जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। कहीं पर लोग बाल रखना पसंद करते हैं तो कहीं पर लोग दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। कई जगहों पर लोग बाल-दाढ़ी को रंगों से रंगीन बनाते हैं तो कई जगहों पर लोग बाल और दाढ़ी रखते ही नहीं। बांग्लादेश में भी कुछ ऐसा ही एक अलग फैशन ट्रेंड में है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में इन दिनों युवाओं के बीच दाढ़ी रखने का फैशन ट्रेंड में है लेकिन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में युवाओं के बजाए बुजुर्गों में इस फैशन का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। बता देंं कि इन दिनों ढाका शहर में लंबी और नारंगी दाढ़ी का फैशन काफी चलन में है। यहां के बुजुर्ग लोग लंबी दाढ़ी रख रहे हैं और उस पर मेहंदी लगा उसका रंग नारंगी कर रहे हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर के बालों और दाढ़ी पर मेहंदी का इस्तेमाल काफी लंबे समय से होता आ रहा है, लेकिन कुछ सालों में इसकी लोकफ्रियता बढ़ी है। ढाका के लोगों का मानना है कि वो इस रंग की दाढ़ी से युवा और सुंदर नजर आते हैं। इस फैशन का ढाका में इतना ट्रेंड है कि आप वहां के किसी गली से गुजरें आपको रंगीन दाढ़ी वाले शख्स जरूर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बांग्लादेश में केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में इमाम भी रंगीन दाढ़ी रख रहे हैं। विशेषज्ञों की माने तो नारंगी दाढ़ी के पीछे धर्म भी बड़ी वजह हो सकती है। बांग्लादेश के लोग इस रंग की दाढ़ी से खुद को इस्लाम के अनुयायी के तौर पर पेश कर रहे हैं क्योंकि कई मजहबी पुस्तकों में पैगंबर मुहम्मद के बालों के रंग का जिक्र है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।