Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
pair your lehenga with blazer or crop sweater like bollywood actresses in winter wedding
{"_id":"61de73c986f53178c16fe21c","slug":"pair-your-lehenga-with-blazer-or-crop-sweater-like-bollywood-actresses-in-winter-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: सर्दियों में लहंगे संग ऐसे पहने ब्लाउज, नहीं लगेगी ठंड","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: सर्दियों में लहंगे संग ऐसे पहने ब्लाउज, नहीं लगेगी ठंड
सर्दियों के मौसम में शादिया हर लड़की को परेशान कर देती है। क्योंकि लड़कियां चाहती हैं कि बहन या सहेली की शादी में सबसे खूबसूरत वहीं दिखें। लेकिन ठंड से भी बची रहें। अगर आप भी इस तरह की दुविधा की शिकार हैं तो आपके लिए ये टिप्स बहुत काम आने वाला है। सर्दियों की शादी में लहंगा पहनने वाली हैं तो उसे कुछ यूं स्टाइल करें। फिर देखें पूरी शादी में सबसे स्टाइलिश आप ही दिखेंगी। वहीं ब्लाउज को पहनने का ये अंदाज ठंड से भी आपको बचाएगा। तो चलिए जानें वो खास टिप्स जो आपके काम आने वाले हैं।
2 of 6
अदिति राव हैदरी
- फोटो : instagram
सर्दियों में शादी है तो आप चाहें तो खूबसूरत से लहंगा स्कर्ट के साथ फुल स्लीव स्वेटर टॉप या फिर ब्लाउज पहन सकती हैं। ये आपको ठंड से बचाने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देगा। जूल नेकलाइन या फिर टर्टल नेक स्वेटर के साथ आप नेकपीस पहनना ना भूलिए। फिर देखिए हर किसी की निगाह कैसे बस आप पर ही टिक जाएगी।
3 of 6
karisma kapoor
- फोटो : instagram
आप चाहें तो लहंगे के मैचिंग की हैवी फैब्रिक की लांग जैकेट बनवाकर पहनें। ये आपको ठंड से बचाने के साथ ही दुपट्टा कैरी करने से भी आजाद रखेगा। करिश्मा कपूर का ये लुक आपको इस तरह का जैकेट बनवाने में काफी मदद करेगा। वहीं ये देखने में भी स्टाइलिश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
lahenga with blazer
- फोटो : instagram
लहंगे के साथ आप चाहें तो वेलवेट फैब्रिक का ब्लेजर भी ट्राई कर सकती हैं। रिया कपूर का मल्टीकलर लहंगा और मखमली ब्लेजर काफी खूबसूरत लग रहा है और आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।
विज्ञापन
5 of 6
lahenga
- फोटो : instagram
अगर आप कपड़े पहनने के मामले में बिल्कुल बिंदास हैं तो ये लुक बस आपके लिए ही परफेक्ट होगा। सोनम कपूर की तरह लहंगे के साथ डेनिम या लेदर जैकेट पहनें। बस राजस्थानी या लहरिया डिजाइन वाला लहंगा आपको बिल्कुल कूल लुक देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।