{"_id":"61e001f37c3dc56721598ab6","slug":"palak-tiwari-in-chic-boho-look-in-9k-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palak Tiwari: श्वेता तिवारी के बाद बेटी पलक ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, तस्वीरों पर फैंस ने जमकर किए कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Palak Tiwari: श्वेता तिवारी के बाद बेटी पलक ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, तस्वीरों पर फैंस ने जमकर किए कमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी के बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब बेटी पलक तिवारी भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। वैसे तो पलक सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। लेकिन बिजली-बिजली गाने के हिट होने के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हिट एंट्री के साथ ही अब वो फैशन लेबल के साथ भी नजर आ रही हैं।
2 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में पलक डिजाइनर रितु कुमार की ड्रेस में नजर आ रही हैं। बोहो स्टाइल की ड्रेस में पलक ने अपना खूबसूरत लुक दिखाया है। दरअसल, पलक नीले रंग की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में रेडी हैं। जिसकी एस्मेट्रिक हेमलाइन और हॉल्टर नेक इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
3 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
पलक की ये चिक लुक बोहो से इंस्पायर है। जिसे रितु कुमार ने डिजाइन किया है। नीले रंग की इस ड्रेस पर कमर के पास कटआउट डिटेलिंग की गई है। जो पलक की स्लिम वेस्ट को शो ऑफ कर रही है। वहीं मिस तिवारी ने इस ड्रेस को सिल्वर स्ट्रैपी हील्स और सिल्वर ब्रेसलेट के साथ एक्सेसराइज किया है। पलक की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत भी ज्यादा नही है। ऑफिशियल वेबसाइट पर ये ड्रेस मात्र 9 हजार रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी अपने ग्लैमरस तस्वीरों से सुर्खियों में छाई हैं। एक के बाद एक वो लगातार खूबसूरत देसी लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे वो बोल्डनेस का तड़का भी लगाते दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
अभी हाल ही में श्वेता की लहंगे में तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमे वो बोल्ड नेकलाइन के ब्लाउज के साथ पोज देते दिखी थीं। जिसे देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।