{"_id":"623b0e05a20efd2ee43e409c","slug":"parineeti-chopra-in-red-hot-strapless-gown-fans-get-confused-ask-where-is-blouse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: सुर्ख लाल लहंगे संग परिणिती चोपड़ा ने पहना ऐसा ब्लाउज और लपेट ली चुनरी, देखने वाले कर रहे सवाल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Parineeti Chopra: सुर्ख लाल लहंगे संग परिणिती चोपड़ा ने पहना ऐसा ब्लाउज और लपेट ली चुनरी, देखने वाले कर रहे सवाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिणिती चोपड़ा इन दिनों छोटे पर्दे पर आ रहे शो हुनरबाज में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसकी के साथ ही उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक भी फैंस को देखने को मिल रहा है। हर बार परिणिती चोपड़ा अपने फैशन च्वॉइस की वजह से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। इस बार भी परिणिती चोपड़ा ने कुछ ऐसी ड्रेस पहनी कि सबको लगा कि वो बिना ब्लाउज के हैं।
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, परिणिती चोपड़ा ने अपने इस खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें इंस्टग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो सुर्ख लाल रंग के आउटफिट में रेडी हैं। परिणिती चोपड़ा ने लाल रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहन रखा है। जिसके ऊपर शियर फैब्रिक की चुनरी को वन साइड से होल्ड किया है। वहीं इस चुनरी के किनारे पर मैचिंग के सुर्ख लाल रंग के लैस का वर्क है। जबकि इस गाउन पर रेशमी धागों की पूरी कढ़ाई बनी है। जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है।
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने इस आउटफिट को मिनिमम मेकअप के साथ कैरी किया है। जिससे पूरा ध्यान इस सुर्ख लाल रंग के आउटफिट पर ही अटक जा रहा है। बात करें मेकअप की तो मैट फिनिश ग्लॉसी मेकअप के साथ परिणिती चोपड़ा ने न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक लगा रखी है। जबकि ब्रांज शेड के आई शैडो में उनकी आंखे खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्ससेरीज की तो परिणिती ने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहन रखी है। जिस पर मोतियों और कुंदन का वर्क है। वहीं हाथों में भी कुंदन के वर्क वाले कंगन के साथ बड़ी सी रिंग मैच की गई है। जबकि बालों को फ्रंट से लाइट पफ देते हुए मेसी बन का रूप दिया गया है। जिसकी वजह से पूरा लुक गजब का खूबसूरत और शानदार दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा के इस स्ट्रैपलेस गाउन को उनके फैंस साड़ी समझ रहे है। जिसका पल्लू उल्टे साइड से लिया गया है। जिसकी वजह से कमेंट सेक्शन में सवाल पूछ रहे हैं कि इस साड़ी का ब्लाउज कहा है। जबकि बता दें कि परिणिती चोपड़ा ने ये स्ट्रैपलेस डिजाइन का गाउन पहना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।