प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचीं। कैलिफोर्निया में आयोजित इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड के भी कई सारे सितारे शिरकत करते नजर आए। लेकिन, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर आते ही वायरल हो गई। गुलाबी रंग के गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा गुलाबी गाउन में दिखीं खूबसूरत, देखें पहली तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने पाउडर पिंक रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा था जिसकी नेकलाइन प्लंगिंग थी। एक्सेसरीज की बात करें तो डायमंड नेकपीस के साथ ही मैचिंग की ईयरिंग कैरी की गई थी।
बात करें मेकअप की तो गहरे लाल रंग की लिपस्टिक के साथ ही हल्का ब्लश और आंखों का कोहल मेकअप बेहद खूबसूरत लग रहा है। बालों को एक तरफ करके लाइट वेव किया गया है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस काले रंग के सूट बूट में परफेक्ट लग रहे हैं। हमेशा की तरह निक हैंडसम लुक में नजर आ रहें हैं। निक और प्रियंका के रोमांटिक पोज का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।जिसमें दोनों साथ में खूबसूरत नजर आ रहें हैं।
A post shared by BollyWorldd (@bollyworldd) on
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की एक शाम पहले भी निक और प्रियंका ने शिरकत की थी। नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रहीं प्रियंका की ड्रेस को एली साब ने डिजाइन किया था। साथ में गोल्ड ईयरिंग्स को कैरी किया गया है।