फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा जैसा लुक पाना नही है आसान, खर्च करने होंगे पूरे इतने हजार रुपये

Mon, 18 May 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 May 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra in pretty makeover with niece sky Krishna in blue denim wrap dress  is rupees 18k
- फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं और इस समय न्यूयार्क में पति निक जोनास के साथ समय बिता रही हैं। अमेरिका में खुद को क्वारंटीन किए हुए प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए फैन से जुड़ी रहती। कोरोना महामारी को लेकर जागरुकता में भाग लेने के साथ ही अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इन पोस्ट में उनके लुक के साथ ही ड्रेसिंग सेंस भी कमाल के नजर आते हैं। जिन्हें देख हर कोई हैरान रह जाता है। पिछले दिनों प्रियंका ने मेट गाला को याद कर अपनी भतीजी के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें पहनी उनकी ड्रेस बेहद खास थी।



 
priyanka chopra in pretty makeover with niece sky Krishna in blue denim wrap dress  is rupees 18k
- फोटो : Social Media

जब घर में सभी लोग साधारण पायजामा और टीशर्ट में दिन बिता रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की हर पोस्ट में लुक देखने लायक होता है। मेट गाला को याद कर भतीजी के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें उनकी मेकअप आर्टिस्ट बनीं थी उनकी भतीजी। इन तस्वीरों में वो प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही है।


 
priyanka chopra in pretty makeover with niece sky Krishna in blue denim wrap dress  is rupees 18k
- फोटो : Social Media

विंग्ड आईलाइनर और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ गोल्डन आईशै़डो लगाकर प्रियंका की भतीजी उन्हें टियारा पहनाते दिख रही है। हालांकि इस तस्वीर में हमारा ध्यान गया प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर। स्लीवलेस रैप डेनिम की ड्रेस काफी खूबसूरत लुक दे रही है और समर वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra in pretty makeover with niece sky Krishna in blue denim wrap dress  is rupees 18k
- फोटो : Social Media

हालांकि प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत भी कम नही है। अगर आपको ये लुक पसंद आया हो तो इसे खरीदने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करनी होगी। दरअसल एक वेबसाइट के मुताबिक स्टेला मैककर्टनी की ये ब्लू डेमिन ड्रेस करीब 248 यूएस डालर की है। जिसकी भारतीय रुपये में कीमत करीब 18772 है। तो अगर आपको ये ड्रेस बेहद पसंद आ गई हो तो इसे खरीदने के लिए जेब से करीब 19 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
priyanka chopra in pretty makeover with niece sky Krishna in blue denim wrap dress  is rupees 18k
- फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपने देश भारत को काफी याद कर रहीं थी। और इसलिए उन्होंने घर पर ही नीले रंग की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ वो सिल्वर रंग की चूड़िया पहने और पति निक जोनास के साथ खड़ी नजर आ रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed