फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा ने पहनी एक जैसी साड़ी, स्टाइल के मामले में कौन निकला आगे

Tue, 01 Jun 2021 03:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Jun 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra kiara advani wore polka dot saree who look better
kiara advani, priynka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड की एक्ट्रेस फैशन और स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल आउटिंग के लिए लुक हो या फिर किसी इवेंट में शरीक होना हो। यहां तक कि फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी उनका जबरदस्त अंदाज देखने को मिलता है। स्टाइलिश लुक के चक्कर में कई बार इन एक्ट्रेस के लुक एक दूसरे से मैच करते हुए भी नजर आ जाते हैं। जिसे देख फैंस तुलना करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी की साड़ियां काफी मामले में एक दूसरे से मैच करते दिखीं। वैसे तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में काफी बोल्ड हो चुकी हैं। साथ ही वो अब हॉलीवुड बालाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। लेकिन बात जब उनके देसी लुक की आती है तो फिर उनका मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

priyanka chopra kiara advani wore polka dot saree who look better
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो अपनी फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए इंडिया पहुंची थीं। जहां पर हर बार वो अलग अंदाज में फैंस की तारीफें बटोर रही थीं। द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची प्रियंका ने लाल रंग के पोल्का डॉट की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ वो फुल स्लीव ब्लाउज पहने नजर आईं थीं। बिल्कुल सिंपल से लुक वाली इस साड़ी के साथ प्रियंका देसी लुक में नजर आ रही थीं। 

priyanka chopra kiara advani wore polka dot saree who look better
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

मिसेज जोनस ने साड़ी संग फुल स्लीव ब्लाउज को चुना था। वहीं मिड पार्टीशन के साथ बालों में लो बन के साथ पीसी कानों में भारी-भरकम चांद बाली पहने नजर आईं थीं। जिसमे वो पूरी तरह से देसी लुक में तैयार थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra kiara advani wore polka dot saree who look better
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

जबकि दूसरी तरफ कियारा आडवाणी जिन्होंने अपनी सिंपल बट स्टाइलिश इमेज फैंस के बीच बना रखी है। वो फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन के लिए भी कुछ ऐसी ही साड़ी में रेडी थी। दरअसल, कियारा ने भी फिल्म प्रमोशन के लिए पोल्का डॉट वाली साड़ी का ही चुनाव किया था। जिसकी वजह से हमें प्रियंका चोपड़ा की पोल्का डॉट वाली साड़ी याद आ गई। 

विज्ञापन
priyanka chopra kiara advani wore polka dot saree who look better
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी सफेद रंग की साड़ी में रेडी थीं। जिस पर काले रंग के पोल्का डॉट बने थे। हालांकि प्रियंका की साड़ी से अलग इस साड़ी में किनारे पर सितारे लटके हुए थे। वहीं कियारा ने इस सिंपल सी साड़ी को मिरर वर्क वाले मल्टीकलर ब्लाउज और बेल्ट के साथ मैच किया था। जिसकी वजह से इसका लुक काफी ट्रेंडी हो गया था। ऊपर से कियारा ने इस साड़ी को बिल्कुल ही अलग अंदाज में ड्रेप किया था। जो कि कियारा को स्टाइल के मामले में बिल्कुल हटके दिखा रहा था। तो अब आप ही तय करिए कि कियारा या प्रियंका किसका साड़ी लुक आपको ज्यादा पसंद आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed