{"_id":"604c9b399244ab6c6b76e4a5","slug":"priyanka-chopra-red-outfit-photoshoot-for-nick-jonas-spaceman-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा रेड आउटफिट में दिखा रहीं जलवे, तस्वीरें सामने आईं तो फैंस हुए दीवाने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा रेड आउटफिट में दिखा रहीं जलवे, तस्वीरें सामने आईं तो फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के एलबम के प्रचार में जोर शोर से लगी हैं। तभी तो उनका लेटेस्ट लुक कुछ थीम से प्रभावित दिख रहा है। लाल रंग के बॉडीसूट में प्रियंका ने जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की तो फैंस ने इसे जमकर लाइक किया।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही बोल्ड फोटोशूट में नजर आती हैं। इस बार भी पति निक जोनस के म्यूजिक एलबम के लिए वो इस तरह के कपड़ों में दिखीं। दरअसल, प्रियंका ने लाल रंग का सैटिन बॉडीसूट पहना था। इस बॉडीसूट की खासियत इसकी बनावट है जो हाथ के पंजों से लेकर हील्स तक जु़ड़ी है। .
वहीं इस ड्रेस को ग्लैमरस बनाने का काम कर रही है इसकी वन शोल्डर फुल स्लीव डिजाइन जिसमे ग्लव्स भी शामिल है। वहीं प्रियंका इस ड्रेस में अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल चुरा रही हैं। लाल रंग की लिपस्टिक और मैट मेकअप के साथ प्रियंका पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fashion
- फोटो : instagram@eattweet
बता दें कि प्रियंका का ये बॉडीसूट मशहूर फैशन लेबल बैलेंसियागा का है। जिसे प्रियंका से पहले किम कादर्शियन हैलोवीन पार्टी के लिए पहनी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे
- फोटो : Social media
प्रियंका का ये लुक स्पेसमेन म्यूजिक एलबम के लिए है। जिसके फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी साझा की है। प्रियंका निक जोनस के म्यूजिक एलबम स्पेसमेन में खास अपीयरेंस में भी दिखेंगी। वैसे बता दें कि मिसेज जोनस अक्सर ही बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जिसमे उनके बोल्ड लुक्स को फैंस जमकर लाइक करते हैं। बता दें कि मेगन मर्केल के बाद प्रियंका चोपड़ा मशहूर टॉक होस्ट ओपरा विनफ्रे की अगली मेहमान हैं। इस इंटरव्यू का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे उनसे परिवार बढाने को लेकर सवाल पूछा जाता है और प्रियंका सोच में पड़ जाती हैं। .
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।