{"_id":"5ffd91d6cc3b95530c24b8e2","slug":"priyanka-chopra-share-photos-from-her-latest-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने साझा की नई तस्वीरें, मेकअप देख तारीफ करते नहीं थकेंगे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की नई तस्वीरें, मेकअप देख तारीफ करते नहीं थकेंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 12 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर छा गई हैं। जिसकी वजह आपको भी जरूर हैरान कर देगी। लगातार एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर प्रियंका फैंस की जमकर तारीफ बटोर रही हैं। जिसमे उनका मेकअप से लेकर ड्रेस तक सुपर कूल है। नए साल के साथ ही प्रियंका का बिल्कुल नया लुक इन तस्वीरों में नजर आ रहा है। वैसे भी प्रियंका हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से लेकर फैशन च्वॉइस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। छोटे से छोटे मौके पर भी वो इस तरह से रेडी होती हैं कि बस तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
इस बार भी प्रियंका ने मैगजीन कवर के लिए करवाए फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो बिल्कुल नए लुक में नजर आ रही हैं। चेहरे पर बालों के साइड बैंग्स के साथ ही उनका मेकअप बिल्कुल फ्रेश लग रहा है। जिसके साथ ब्राउन शेड के लिपकलर और ऑल ब्लैक मोनोटोन ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीरों में वो हरे रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। जिसकी खासियत पफी स्लीव और बॉडीकॉन शर्ट के साथ फिटिंग फ्लेयर पैंट पहन रखी है। वहीं दूसरी तस्वीर में हर किसी का ध्यान प्रियंका के अजीब से जूतों पर गई। डार्क रेड कलर के वुलेन से दिखने वाले जूतों के साख काले और सफेद रंग के थाई हाई स्लिट ड्रेस को पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका ने इन तस्वीरों के जरिए एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दी है। जिसमे उनका मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल और ज्वैलरी के साथ ही ड्रेस भी बिल्कुल हटके है। पिक कलर की ड्रेस के साथ ब्राउन कलर का पुलोवर और सिल्वर नेकलेस इसे काफी हटके बना रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।