{"_id":"60001afe8ebc3e30c8141471","slug":"priyanka-chopra-trolled-for-wearing-high-heels-with-knee-cap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स की वजह से सुनने पड़े लोगों के ताने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स की वजह से सुनने पड़े लोगों के ताने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 14 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा उन स्टार सेलिब्रेटी में से एक हैं जो हमेशा अपने लुक्स का ख्याल रखती हैं। रेड कार्पेट इवेंट से लेकर न्यूयार्क की सड़कों पर भी उनका जबरदस्त स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। प्रियंका बॉलीवुड के गलियारों से निकलकर हॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। ऐसे में वो हमेशा ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक को फॉलो करना पसंद करती हैं। जिसमे उनके हाई हील्स कलेक्शन भी शामिल हैं। प्रियंका जब से ग्लोबल स्टार बनीं हैं बहुत ही कम फ्लैट सैंडल या स्नीकर्स में नजर आई हैं। लेकिन उनका ये हाई हील फैशन एक बार उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन गया था।
यहां तक कि प्रियंका अपने स्टाइलिश लुक के साथ सड़कों पर भी नजर आना पसंद करती हैं। लेकिन साल 2019 में जब वो स्काई इज पिंक की शूटिंग कर वापस लौटी तो वहां पर उनका स्ट्रीट स्टाइल काफी वायरल हुआ था। न्यूयार्क की सड़कों पर पति निक जोनास के साथ घूमते हुए उनके स्टाइल की काफी चर्चा हुई थी। लेकिन इस दौरान पहनी उनकी हाई हील्स को ट्रोलर्स ने बुरी तरह से ट्रोल कर दिया था।
3 of 4
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
दरअसल, प्रियंका ने फ्लोरल शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसके साथ वो हाई हील्स की सैंडल पहने दिखी थीं। जिसमे उनका लुक बेहद स्टाइलिश दिख रहा था। लेकिन जैसे ही लोगों की निगाह प्रियंका के पैरों पर गई तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका के पैरों में चोट लग गई थी। जिसके बाद वो बांए घुटने पर नी कैप लगाए दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नी कैप के साथ हील्स पहनने को लेकर प्रियंका की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- प्राण जाए पर हील्स न जाए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नी कैप और हील्स का क्या कॉम्बीनेशन है। एक ने कहा- आखिर नीकैप के साथ हील्स पहनने की क्या जरूरत थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।