फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस राधिका मदान को हुआ था बुरा अनुभव, जब उन्होंने खूबसूरती बढ़ाने के लिए किए नए उपाय

Sun, 03 Jan 2021 03:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
radhika madan shared her bad beauty product experience
राधिका मदान - फोटो : instagram
छोटे पर्दे से करियर शुरू करने वाली राधिका मदान अब बड़े पर्दे पर अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। अपनी सादगीभरी खूबसूरती से राधिका प्रशंसकों के दिल में धीरे-धीरे जगह बना रही हैं। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के माध्यम से बहुत सारे उनके फैन बन गए। अपनी खूबसूरती की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन खूबसूरती को लेकर राधिका मदान की सोच थोड़ी अलग है। 
radhika madan shared her bad beauty product experience
राधिका मदान - फोटो : instagram

उनका कहना है कि स्वीकार्यता उनकी खूबसूरती का सबसे बड़ा राज है। अपने आपको आप जिस तरह से देखते हैं दुनिया उसी तरह से आपको देखने लगती है। लेकिन ये बात ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल पर लागू नही होती है। वैसे राधिका का ये मानना भी दिलचस्प है कि आपको अपने अपर लिप और आईब्रो के बढ़ते बालों से असहज होने की जरूरत नही है। क्योंकि प्रकृति के इस नियम के साथ खुद को स्वीकार करने में भी भलाई है। 

radhika madan shared her bad beauty product experience
राधिका मदान - फोटो : instagram

वहीं राधिका को खूबसूरत त्वचा का राज है उनका देसी स्किन केयर रूटीन। राधिका को देसी नुस्खों पर काफी भरोसा है। केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह पर दादी मां के नुस्खे ज्यादा काम आते हैं। चेहरे पर बेसन और बादाम का फेस पैक लगाने से त्वचा को पोषण के साथ चमक भी मिलती है। राधिका इस फेस पैक के माध्यम से स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika madan shared her bad beauty product experience
राधिका मदान - फोटो : instagram

राधिका मदान को एक बार खूबसूरती को और बढाने के लिए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया था। दरअसल, राधिका बताती हैं कि उन्हें किसी ने एल्गी और चारकोल युक्त फेस पैक लगाने को कहा। लेकिन इस फेस पैक का उनके चेहरे पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ गया था। दरअसल, एल्गी को आम भाषा में काई कहते हैं। जो तराई वाले या नमी वाले स्थानों में होती है। ये त्वचा को स्वस्थ बनाने का काम करती है और अलग-अलग प्रकार की होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed