{"_id":"62ea4c9db21da11869621e00","slug":"raksha-bandhan-2022-fashion-tips-take-ideas-from-shanaya-kapoor-looks-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो शनाया कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो शनाया कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन हर घर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की तैयारी बहनें काफी पहले से ही करने लगती हैं। हाथों पर मेहंदी लगाने के साथ ही सजधज कर तैयार होती हैं। अगर आपने अभी तक अपने लिए किसी खास कपड़े का चुनाव नहीं किया है। तो शनाया कपूर के इन ट्रेडिशनल लुक को फॉलो कर सकती हैं। त्योहार के दिन देसी लुक में तैयार होना ज्यादा अच्छा लगता है। तो आप भी अपने लिए कुर्ते से लेकर साड़ी तक को चुन सकती हैं। अगर आप ट्रेडी लुक की चाह में है तो इन लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।
2 of 5
green saree
- फोटो : instagram
बीटाउन में बिना एंट्री लिए ही शनाया कपूर अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से फैंस के बीच पसंद की जाती हैं। वैसे तो शनाया जबरदस्त ग्लैमरस लुक को फॉलो करती हैं। लेकिन मौका मिलते ही वो एथिनिक कपड़ों के साथ ही एक्सपेरिमेंट कर ही लेती हैं। साड़ी पहने शनाया जितनी खूबसूरत दिख रही हैं। उनका स्टाइल भी उतना ही अच्छा लग रहा है। अगर आप रक्षाबंधन पर अलग लुक चाहती हैं तो बालों में जूडा बनाकर उसमे गजरा लगा सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
वहीं अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो शनाया कपूर की तरह पलाजो और टॉप के साथ लांग जैकेट को पहनें। लैस वाली या चिकनकारी डिजाइन का ये आउटफिट बॉलीवु़ड एक्ट्रेस को काफी पसंद है। आप चाहें तो इस इंडोवेस्टर्न लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा। और सारी बहनों के बीच में अलग लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
रक्षाबंधन पर अगर आप खूब सजधज कर तैयार होना चाहती हैं तो शनाया कपूर की तरह मस्टर्ड कलर के लहंगे या स्कर्ट को भी चुन सकती हैं। अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो लांग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप को पहन सकती हैं। इस लुक को शानदार मैचिंग के झुमकों के साथ पेयर करें। साथ में चूड़ियां जरूर पहनें। ये लुक काफी अट्रैक्टिव लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
अगर आप बिल्कुल सिंपल लुक में तैयार होना चाहती हैं तो लूज फिटिंग के शार्ट लेंथ कुर्ती को आप ट्राउजर या फिर पलाजो पैंट के साेथ पेयर कर पहन सकती हैं। साथ में मिनिमम मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।