{"_id":"688f3707a05fcd6eea061aec","slug":"raksha-bandhan-2025-trendy-hairstyles-with-saree-and-suit-with-pictures-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: राखी के दिन पहन रही हैं साड़ी-सूट तो बालों को भी खास तरह से करें स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Raksha Bandhan 2025: राखी के दिन पहन रही हैं साड़ी-सूट तो बालों को भी खास तरह से करें स्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:53 AM IST
सार
Trendy Hairstyle With Saree And Suit: अगर आप भी राखी के त्योहार पर साड़ी या सूट कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ हेयर स्टाइल भी खास बनाएं। यहां आपको उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राखी के दिन पहन रही हैं साड़ी-सूट तो बालों को भी खास तरह से करें स्टाइल
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Trendy Hairstyle With Saree And Suit: राखी के दिन क्या पहनना है और अपने आउटफिट को कैसे स्टाइल करना है, इस बारे में तो लड़कियां काफी पहले से ही सोच लेती हैं, लेकिन अपने आउटफिट के साथ हेयर स्टाइल कैसी बनानी है, अक्सर उन्हें ये समझ नहीं आता।
इसी के चलते हम आपको यहां हेयर स्टाइल के कुछ ऐसे विकल्प देने जा रहे हैं, जिसे ट्राई करने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की हेयर स्टाइल साड़ी या सूट किसी के साथ भी खूब जचेगी। तो बस बिना सोचे इस राखी खास हेयर स्टाइल के साथ अपना जलवा बिखेरने को तैयार हो जाइए।
2 of 7
स्लीक बन
- फोटो : instagram
स्लीक बन
गर्मी का मौसम है, ऐसे में स्लीक बन आपको कंफर्टेबल रहने में मदद करेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कंघी करना है। इसके बाद इससे जूड़ा बनाना है। आप इस तरह के स्लीक बन से अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ये तभी बनाएं, जब आपके चेहरे पर ये अच्छा लगता हो, क्योंकि स्लीक बन हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है।
3 of 7
हाफ टाई
- फोटो : instagram
हाफ टाई
अपने बालों को आप सारा अली खान की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए अपने आगे की साइड के बालों को पीछे की तरफ अटैच करें। इस दौरान बालों में कोई अच्छा का क्लेचर या फिर क्लिप लगाएं। बाजार में आजकल काफी सुंदर-सुंदर सी क्लिप्स आती हैं, जिसको लगाने से आपका स्टाइल बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मेसी बन
- फोटो : instagram
मेसी बन
मेसी बन की वजह से लुक काफी क्यूट दिखता है। इसलिए आप इस तरह का मेसी बन साड़ी या सूट के साथ भी बना सकती हैं। ऐसे मेसी बन के साथ आप माथा पट्टी भी अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो मांगटीका लगाएं। इस तरह का मेसी बन आप जब साड़ी के साथ बनाएंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
फूलों के साथ चोटी
- फोटो : instagram
फूलों के साथ चोटी
यदि आपके बाल लंबे हैं लेकिन गूंथ पर गोटी बनाना आपको नहीं आता तो आप इस तरह से चोटी पर रबड़ बैंड बांधकर पोनीटेल बनाएं। इस पोनीटेल में रबड़ के साथ गुलाब का फूल लगाएं। ऐसा गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती को कई गना बढ़ा देगा। ध्यान रखें कि इस चोटी के साथ आपको रबड़ को ढीला बांधना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।