फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: नए कपड़े नहीं खरीदे? कोई बात नहीं! रक्षाबंधन पर पुराने आउटफिट को ऐसे दोबारा करें स्टाइल

Sat, 09 Aug 2025 07:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

Raksha Bandhan Outfit Ideas: यदि आप राखी के त्योहार पर नए आउटफिट नहीं खरीद पाईं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने आउटफिट को ही नये अंदाज में कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Outfit Ideas Reuse old clothes for festivals DIY festive outfit ideas
रक्षाबंधन पर नहीं खरीदे नये कपड़े तो उदास न हों, पुराने आउटफिट को अलग तरीके से करें स्टाइल - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

Raksha Bandhan Outfit Ideas: वैसे तो राखी के त्योहार के लिए हर भाई-बहन नये-नये कपड़े खरीदते हैं, लेकिन आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में शॉपिंग पर जाना काफी कठिन काम है। बहुत से लोगों को तो शॉपिंग पर जाना पसंद भी नहीं होता। इन लोगों में ज्यादातर महिलाएं भी शामिल होती हैं।



तो अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें शॉपिंग करना नहीं पसंद, या आप अभी तक कपड़े खरीदन नहीं जा पाईं हैं तो परेशान होने की जरूरत नही हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप अपने पुराने आउटफिट को भी एकदम अलग अंदाज में कैरी कर सकती हैं। 

Raksha Bandhan Outfit Ideas Reuse old clothes for festivals DIY festive outfit ideas
ड्रेपिंग स्टाइल बदलें - फोटो : instagram

ड्रेपिंग स्टाइल बदलें

यदि आप पुरानी साड़ी राखी के त्योहार पर कैरी कर रही हैं तो उसे अलग अंदाज में पहनें। आप उसे नौवारी स्टाइल में पहन सकती हैं। साड़ी को ही लहंगे के स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। अगर नहीं तो साड़ी को सीधे पल्लु की तरह कैरी करें। इसके अलावा आज-कल तो महिलाएं उल्टे पल्लु को भी थोड़ा ढीला छोड़कर पहनती हैं, जिससे उनका लुक अच्छा दिखता है।

 
Raksha Bandhan Outfit Ideas Reuse old clothes for festivals DIY festive outfit ideas
दुपट्टा या पैंट बदलें - फोटो : instagram
दुपट्टा या पैंट बदलें

यदि सूट पहन रही हैं तो दुपट्टा अलग तरह का कैरी करें। दुपट्टे के साथ खिलवाड़ नहीं करना है तो आप अलग प्रकार की पैंट पहन सकती हैं। जैसे अगर सूट के साथ प्लाजो रखा हो तो प्लाजो हटाकर पैंट पहनें। वहीं अगर शरारा हो तो आप प्लाजो कैरी कर सकती हैं। मतलब साफ है कि आपको लुक बदलना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Outfit Ideas Reuse old clothes for festivals DIY festive outfit ideas
नयी एक्सेसरीज ट्राई करें - फोटो : Adobe stock
नयी एक्सेसरीज ट्राई करें

जैसे साड़ी के साथ आप कमर में बेल्ट कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कुर्ता सेट कैरी कर रही हैं तो स्कार्फ कैरी करें। जो ज्वेलरी आपने कभी पहले आउटफिट के साथ पहनी हो, उसके अलावा कुछ नयी ज्वेलरी बदल कर पहनें, ताकि आपका लुक फ्रेश दिखे। 

 
विज्ञापन
Raksha Bandhan Outfit Ideas Reuse old clothes for festivals DIY festive outfit ideas
हेयर स्टाइल बदल दें - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल बदल दें

यदि आपने अपने आउटफिट के साथ आपने कभी पहले बालों को खुला रखा है, तो इस बाल कुछ अलग ट्राई करें। आप जूड़ा बना सकते हैं। अगर बालों को खुला ही रखना है तो हाफ टाई भी कर सकती हैं। अलग हेयर स्टाइल आपके पुराने लुक को पूरी तरह से बदल देगी। हेयर स्टाइल से लुक काफी नया दिखता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed