लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rakul preet singh
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी के साथ ही उनका स्टाइलिश लुक भी फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। फिल्म के प्रमोशन के लिए हर बार वो अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आती हैं। ब्लेजर ड्रेस से लेकर शिमरी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप में वो स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं इस बार उनका देसी लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
2 of 6
rakul preet singh
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए रिएलिटी टीवी शो में पहुंची रकुल ने ऑफ व्हाइट कलर की सैटिन साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट बने हैं। रकुल की ये साड़ी समर सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। जिसे रकुल ने अपने ब्लाउज की डिजाइन से बोल्ड बना दिया है।
3 of 6
rakul preet singh
- फोटो : instagram
दरअसल, इस ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ रकुल ने स्ट्रैपलेस ब्लाउज का चयन किया है। जिसकी बैकलेस डिजाइन और उस पर बनी नॉट इसे ग्लैमरस लुक दे रही है। वहीं रकुल इस लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं बात करें रकुल के लुक्स की तो मिनिमम एक्सेसरीज के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। कानों में चांदबाली के साथ नेकपीस को डिच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rakul preet singh
- फोटो : instagram
वहीं न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ स्टेटमेंट आइब्रो और आंखों में काजल और सिंपल लाइनर के साथ मेकअप पूरा किया गया है। वहीं ग्लॉसी बेस मेकअप रकुल की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है। जबकि बालों को सिंपल वेवी लुक दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
rakul preet singh
- फोटो : instagram
रकुल अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा करती रहती हैं। एक दिन पहले ही रकुल ने शिमरी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप में तस्वीरें साझा की थी। जिसमे उनका लुक ग्लैमरस नजर आ रहा था। सिल्वर शेड की बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ ब्रालेट टॉप को मैच किया गया है। जिसकी पतली स्ट्राईप और स्वीटहार्ट शेप प्लजिंग नेकलाइन बोल्ड बना रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।