फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2025: रमजान के महीने में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो इस तरह से सूट को करा लें तैयार

Thu, 27 Feb 2025 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

यदि आप रमजान के महीने में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो खास तरह के सूट अपने लिए तैयार करा लें, ताकि आपका अंदाज सबसे प्यारा लगे।

विज्ञापन
Ramadan 2025 trendy suit collection of iftar party
रमजान के महीने में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो इस तरह से सूट को करा लें तैयार - फोटो : instagram

Ramadan 2025: हिना खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के लोगों के दिलों पर राज किया है। टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं।



ऐसे में हम आपको उनके कुछ सूट लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप रमजान के लिए अपना सूट तैयार करा सकती हैं। यदि आप चाहती हैं कि रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी में आपके ही जलवे हों, तो इस तरह के सूट अपने लिए पहले से तैयार कराएं। 

Ramadan 2025 trendy suit collection of iftar party
पटियाला सूट - फोटो : instagram

पटियाला सूट

  • रमजान के महीने में चाहें तो पटियाला सूट कैरी करें।
  • नीले रंग का पटियाला सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
  • अब सर्दी कम हो गई है, इसलिए इसे बनवाने के लिए वेलवेट की जगह किसी अन्य फैब्रिक का इस्तेमाल करें। इससे भी आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 
Ramadan 2025 trendy suit collection of iftar party
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

अनारकली गाउन
 

  • अनारकली गाउन पहनने के बाद लुक काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में यदि आप चाहें तो अपने लिए अनारकली गाउन तैयार कराएं।
  • रमजान के महीने में आप इसे उस वक्त कैरी कर सकती हैं, जब किसी इफ्तार की पार्टी में जाना हो।
  • इसे पहनकर हर जगह आपका ही जलवा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 trendy suit collection of iftar party
फुल लेंथ सूट - फोटो : instagram

फुल लेंथ सूट
 

  • यदि अनारकली नहीं पहनना लेकिन कुछ उसी तरह का कैरी करना है तो इस तरह का सूट एक बेहतर विकल्प रहेगा।
  • बैंगनी रंग आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इसलिए आप आराम से इस तरह का सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं।
  • इससे आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
Ramadan 2025 trendy suit collection of iftar party
सलवार-सूट - फोटो : instagram

सलवार-सूट
 

  • कुछ आरामदायक लेकिन हैवी पहनने का मन है तो बिना सोचे इस तरह का सलवार सूट तैयार कराएं।
  • सलवार सूट देखने में अच्छा लगेगा। इसके साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें, क्योंकि दुपट्टे की वजह से ही आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा।
  • ऐसे सूट के साथ मेकअप हल्का रखें, क्योंकि ये पहले से ही काफी भारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed