फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट से पहले शादी के लिए इन एक्ट्रेस ने चुना सब्यसाची का लहंगा

Thu, 14 Apr 2022 02:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Photos These Actresses Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga Before Alia Bhatt marriage
आलिया का सब्यसाची का लहंगा - फोटो : instagram

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की घड़ी नजदीक आ गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। तभी से बाॅलीवुड गलियारे में उनकी शादी चर्चा में थी। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियों के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। उनके घर पर मेहमानों के आने जाने से लेकर गिफ्ट आदि तक की फोटो देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। सबसे ज्यादा उत्सुकता आलिया भट्ट को दुल्हन के तौर पर देखने की है। लोग आलिया को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। आलिया से पहले कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हन बनी थी। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के दुल्हन लुक की आज भी लोग तारीफ करते हैं। खास बात ये है कि अनुष्का शर्मा की शादी के लहंगे से सुर्खियों में आई सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइनर लहंगे को हर एक लड़की या एक्ट्रेस अपनी शादी में पहनना चाहती हैं। ऐसे में आलिया भट्ट भी पीछे नहीं हैं। आलिया भट्ट रणबीर संग अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि आलिया भट्ट से पहले किन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना है।

Ranbir Alia Wedding Photos These Actresses Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga Before Alia Bhatt marriage
मौनी रॉय का लहंगा - फोटो : instagram/mouniroy

मौनी रॉय

हाल ही में एक्ट्रेस मौनी राॅय ने शादी की है। शादी में मौनी राॅय ने बंगाली और साउथ इंडियन रीति रिवाज से की थी। उनकी बंगाली शादी में मौनी ने डिजाइनर सब्यसाची का खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लंहगे के साथ मौनी ने जो ब्राइडल दुपट्टा कैरी किया था, वह पर्सनलाइज्ड था, जिस पर वैदिक मंत्र लिखे हुए थे।

Ranbir Alia Wedding Photos These Actresses Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga Before Alia Bhatt marriage
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/weddingwireindia

अनुष्का शर्मा

लोगों में सब्यसाची का क्रेज अनुष्का शर्मा की शादी के समय से बढ़ा। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी के समय बहुत ही खूबसूरत पिंक रंग का लहंगा पहना था। इस ब्राइडल लहंगे को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। अनुष्का के पिंक लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई थी। अनुष्का के ब्राइडल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज भी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Photos These Actresses Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga Before Alia Bhatt marriage
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/weddingwireindia

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ने सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। उनकी शादी भी दक्षिण भारतीय और पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी। दीपिका पादुकोण ने भी सब्यसाची के डिजाइन किए गए लहंगे को अपनी शादी में पहना था। सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ उनके दुपट्टा बाॅर्डर 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा हुआ था।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding Photos These Actresses Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga Before Alia Bhatt marriage
कटरीना कैफ का लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना खान  

विकी कौशल के साथ कैटरीना कैफ की शादी पर भी फैंस की नजर थी। इस प्राइवेट फंक्शन की तस्वीरें जब सामने आईं तो कैटरीना कैफ डिजाइनर सब्यसाची के लहंगे में नजर आईं थीं। लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को मटका सिल्क से तैयार किया था। लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी और जरदोजी का काम किया गया था। कटरीना ने दुपट्टे पर हैंडमेड गोल्डन किरन की डिटेलिंग की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed