{"_id":"609657738ebc3e920b37f9b2","slug":"rashmi-desai-hot-dancing-moves-in-sky-blue-tube-top-and-mini-skir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे कपड़ों में डांस कर रहीं थीं रश्मि देसाई, ट्रोलर्स ने कहा कपड़ों की बचत इनसे सीखें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
छोटे कपड़ों में डांस कर रहीं थीं रश्मि देसाई, ट्रोलर्स ने कहा कपड़ों की बचत इनसे सीखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 08 May 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रश्मि देसाई इन दिनों पहले से काफी ज्यादा बोल्ड हो गई हैं। एक के बाद एक अक्सर ही वो अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। जिसे देख जहां उनके फैंस तारीफ करते नहीं थकते। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स को उन्हें भला-बुरा कहने का मौका मिल जाता है। ऐसा ही कुछ रश्मि के साथ इस बार भी हुआ। जब वो अपने हॉट मूव्स नए डांस वीडियो में दिखा रही थीं।
2 of 5
,रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
वैसे तो रश्मि देसाई स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो को चुना। लॉकडाउन के मौके पर दुकान के बंद शटर के आगे डांस का हुनर दिखा रही हैं। जिसमे वो स्काई ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर रफल क्रॉप टॉप के साथ बेहद छोटी स्कर्ट पहने डांस कर रही हैं।
3 of 5
,रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
रश्मि इन कपड़ों में काफी हॉट लुक में नजर आ रही हैं। जिसे उन्होने मेसी हेयर डू और सफेद रंग की हील्स पहने डांस कर रही हैं। रश्मि के ऐसे मूव्स देखकर जहां उनके फैंस और सितारे दोस्त हॉट फायर वाली इमोजी के साथ जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ रश्मि का इतना बोल्ड लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुना दी। एक यूजर ने कहा कि कपड़े की बचत करना कोई इनसे सीखे। तो वहीं दूसरे यूजर ने उनके डांस स्टेप और ड्रेस को वल्गर बता दिया। कई फैंस तो रश्मि के इस ड्रेस पर डांस करने से नाराज होकर कह रहे हैं कि अब वो रश्मि के फैन नही रहे।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मि देसाई का बोल्ड अवतार
- फोटो : instagram
बता दें कि रश्मि देसाई इन दिनों अक्सर ही बोल्ड लुक में तस्वीरें साझा कर रही हैं। पिछले दिनों काले रंग के मोनोकोनी के साथ जालीदार टॉप पहने उनका फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो मेसी हेयर लुक के साथ गॉर्जियस अंदाज में पोज दे रही थीं। रश्मि के ये तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।