फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दिन दिखना है सबसे अलग तो इस तरह से करें मेकअप

Fri, 26 Jan 2024 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jan 2024 09:29 AM IST
सार

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो कुछ खास तरह से मेकअप कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple tricolor makeup look for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी के दिन देशभर में गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। ये दिन भारत के हर नागरिक के लिए गौरव और खुशी का दिन होता है। भारतीय कहीं भी रहें, वो गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मनाना कभी नहीं भूलते। अगर इस दिन के इतिहास की बात करें तो 26 जनवरी के दिन ही 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आता है।



खासतौर पर अगर लड़कियों की बात करें, तो हर लड़की इस दिन को खास बनाने के लिए खास तरह से तैयार होती है। इसके लिए वो अपने पहनावे से लेकर मेकअप तक में तिरंगे का टच देने का ट्राई करती हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंगों से प्रेरणा लेकर तैयार होना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

Republic Day 2024 simple tricolor makeup look for republic day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले लगाएं फाउंडेशन

चेहरे पर ट्राई कलर मेकअप करने से पहले स्किन टोन को सही करना बेहद जरूरी है। ऐसे में सबसे पहले अपनी स्किन टोन के हिसाब से चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। जब फाउंडेशन सही तरह से ब्लेंड हो जाए, तभी आगे का मेकअप शुरू करें। 

Republic Day 2024 simple tricolor makeup look for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

ट्राई कलर आईशैडो

अगर आप कुछ अलग तरह से आईशैडो लगाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आंखों पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर की मदद से ही आपकी आंखों का आईशैडो सही तरह से टिका रहेगा। इसके बाद सबसे पहले ऑरेंज आईशैडो लगाएं, इसके बाद सफेद और फिर आखिर में हरे रंग का। इसे इस तरह से सेट करें कि तीनों रंग अलग-अलग दिखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024 simple tricolor makeup look for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा लाइनर

वैसे तो ज्यादातर लड़कियां काले रंग के लाइनर का ही इस्तेमाल करती हैं लेकिन आपको बाजार में हर रंग का लाइनर आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले हरे रंग का लाइनर लगाएं। इसके बाद सफेद और फिर आखिर में ऑरेंज। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple tricolor makeup look for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

ग्लिटर आईशैडो

अगर आप आंखों का मेकअप हाइलाइट करना चाहती हैं, तो ग्लिटर आईशैडो एक बेहतर विकल्प है। इसे आप नॉर्मल आईशैडो की तरह ही इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आंखें और ज्यादा चमकेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed