{"_id":"679601911159e6f709071bad","slug":"right-skin-care-routine-in-spring-season-in-hindi-2025-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: तेज हवाओं से रूखी हो रही है त्वचा तो स्किन केयर रुटीन में करें ये बदलाव","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: तेज हवाओं से रूखी हो रही है त्वचा तो स्किन केयर रुटीन में करें ये बदलाव
Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम के बाद वसंत का मौसम शुरू होता है, जिसमें तेज सर्द हवाएं चलती हैं। यदि इस मौसम में त्वचा का ध्यान सही से नही रखा जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्दी और गर्मी की तरह इस मौसम में भी खास तरह से त्वचा का ध्यान रखना पड़ता है।
इस मौसम में सबसे ज्यादा हाथ और चेहरा रूखेपन का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में आपको स्किन केर रूटीन में बदलाव अवश्य करने चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप वसंत के मौसम में खिली-खिली त्वचा पा सकते हैं।
2 of 8
त्वचा को मॉइश्चराइज करें
- फोटो : iStock
त्वचा को मॉइश्चराइज करें
तेज हवाएं त्वचा से नमी छीन लेती हैं। दिन में 2-3 बार गहरी मॉइश्चराइजिंगग क्रीम या लोशन लगाएं। ऐसे मॉइश्चराइजर का उपयोग करें जिसमें ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड और शिया बटर हो। नहाने के तुरंत बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें।
3 of 8
गुनगुने पानी से नहाएं
- फोटो : Adobe stock
गुनगुने पानी से नहाएं
गर्म पानी से त्वचा और अधिक रूखी हो सकती है। ऐसे में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद त्वचा पर नारियल या जैतून का तेल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सॉफ्ट क्लींजर का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
सॉफ्ट क्लींजर का इस्तेमाल करें
तेज हवाओं की वजह से त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में रूखी त्वचा के लिए हार्ड साबुन या फेस वॉश से बचें। इसकी जगह आप माइल्ड क्लींजर या क्रीमी फेस वॉश का इस्तेमाल करें जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखे।
विज्ञापन
5 of 8
सनस्क्रीन लगाएं
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाएं
ठंड के मौसम में भी तेज हवाओं और सूरज की किरणों से त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं। इससे त्वचा काफी चमकदार बनती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।