फैशन में एक्सपेरिमेंट करना जरूरी माना जाता है तभी नई डिजाइन या वर्क निकलकर आता है। लेकिन एक्सपेरिमेंट का मतलब ये नहीं कि कुछ भी और कैसे भी डिजाइन या कैरी किया जाए।ripped जींस या डिस्ट्रेस जींस के शौकीन आपमें से भी कई लोग होंगे। जहां एक ओर दुनिया ripped जींस के पीछे दीवानी है वहीं इस फास्ट फैशन को सेलेब्रिटीज अपने अंदाज में पहनकर एक नया ट्रेंड बना देते हैं। हाल ही में स्पॉट हुईं बॉलीवुड की 'बबली गर्ल' सारा अली खान दूसरी बार अपने कपड़े को लेकर इतना ट्रोल हुई हैं।
फटी जींस पहन बुरी तरह ट्रोल हुईं सारा अली खान, यूजर्स बोले 'जींस पहनने की जरूरत ही क्या थी'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
