फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Summer: गर्मी के मौसम में पहननी है सूती साड़ी तो पहले जान लें क्या है आजकल फैशन में

Tue, 09 Apr 2024 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो गर्मी के मौसम में आप कॉटन की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
Saree For Summer trendy cotton saree for summer season in india
कॉटन की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इस मौसम में लोग खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक का खास ध्यान नहीं रखते हैं। अगर इस मौसम में कुछ उल्टा-सीधा खा लिया जाए तो तबियत खराब होने का डर होता है, वहीं अगर कपड़ों का चुनाव गलत हो जाए तो ये शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इस मौसम में गलत कपड़े पहनने से शरीर में रैशेज, खुजली और अन्य तरह की परेशानी उत्पन्न होने लगती हैं। इसी के चलते खासतौर पर महिलाएं गर्मी के मौसम में काफी सोच-समझ के कपड़ों का चयन करती हैं।



अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है, तो हम आपको कॉटन की कुछ ऐसी साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जो इस मौसम के लिए सबसे परफेक्ट विकल्प है। कॉटन की या फिर सूती साड़ियां गर्मी के मौसम में शरीर को काफी आराम पहुंचाती हैं। ऐसे में सूती साड़ी खरीदने से पहले ये जरूर जान लें कि आखिर आजकल कैसी साड़ी चलन में हैं। 

Saree For Summer trendy cotton saree for summer season in india
कॉटन की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

मल्टीकलर बॉर्डर वाली साड़ी 

अगर आपको हल्की साड़ी पहनना पसंद है तो आप इस तरह की मल्टीकलर महीन बॉर्डर वाली साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ अगर आप बॉर्डर की मैचिंग का ही ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक ज्यादा प्यारा दिखेगा। 

Saree For Summer trendy cotton saree for summer season in india
कॉटन की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट की साड़ी

इस तरह की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी गर्मी के मौसम के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। ये साड़ी सफेद रंग की होने की वजह से इस मौसम में काफी आरामदायक रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saree For Summer trendy cotton saree for summer season in india
कॉटन की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी

अगर आप किसी पूजा के लिए साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो इस तरह की पीले रंग और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये देखने में काफी क्लासी लुक देती है। 

विज्ञापन
Saree For Summer trendy cotton saree for summer season in india
कॉटन की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

कढ़ाई वाली साड़ी

क्लासी लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की कॉटन की साड़ी हैंडलूम की होती है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। ऐसी कॉटन की साड़ियों पर हाथ से वर्क किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed