सोशल मीडिया पर एक अनोखा हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जो है #SareeTwitter #SareeSwag। इस चैलेंज में महिलाएं अपनी एक से बढ़कर एक साड़ी में तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। सोमवार को अचानक जब #SareeTwitter ट्रेंड करने लगा तो सभी हैरान रह गए थे, लेकिन मंगलवार यानी आज तो पूरे ट्विटर पर साड़ी में महिलाओं की तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। यही नहीं महिला नेता से लेकर एक्ट्रेस भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक ट्रेंड कर रहा है #SareeSwag, महिला नेताओं ने पोस्ट की शानदार तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी लीडर नूपुर शर्मा ने साड़ी में अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- एक ऐसा ट्रेंड जिसे मैं खुद को जोड़ कर देख सकती हूं।
Here comes a trend I can completely relate to! #SareeTwitter pic.twitter.com/CrP95J5edv
शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने साड़ी में अपनी चार तस्वीरें पोस्ट की हैं और सभी में उन्होंने अलग साड़ी पहनी हुई है।
Because #SareeTwitter & I cannot miss tweeting with this hashtag :) pic.twitter.com/VTC2ISlvoy
पूर्व एक्ट्रेस और राजनेता नगमा ने भी साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा- साड़ी हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है। इसे हमारी सबसे सेक्सी पोशाक के रूप में भी जाना जाता है।
Saree dipicts our Indian tradition and culture. It is also supposed to be known as our sexiest costume. One looks dignified , elegant, beautiful , graceful and yet can seem very appealing in it #SareeTwitter pic.twitter.com/gVIuAZ6Uco
जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी अपनी एक साड़ी में खूबसरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मुझे अभी इस बात का अहसास हुआ कि मेरे पास साड़ी में बहुत सारी तस्वीरें हैं।
I have countless Saree pics I just realised..so #SareeTwitter can go on .... pic.twitter.com/FUuhgSr5H6