फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहेली की शादी में मीरा राजपूत का दिखा शाही अंदाज, ग्लैम लुक के बाद दिखा देसी स्वैग

Wed, 17 Feb 2021 07:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 17 Feb 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput is regel bridesmaid in friends wedding wear purple lehenga with maroon chunari
mira rajput - फोटो : instagram

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने कमाल के फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरों के दीवाने रहते हैं। सिटी आउटिंग से लेकर वेकेशन की तस्वीरों में मीरा का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता है। इन दिनों मीरा अपने सहेली की शादी को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में उनका शाही अंदाज देखने को मिला।

shahid kapoor wife mira rajput is regel bridesmaid in friends wedding wear purple lehenga with maroon chunari
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram: @mira.kapoor

मीरा राजपूत अभी हाल ही में खास दोस्त की शादी शामिल हुईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में मीरा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आया है। सिल्वर रंग की वन शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं। वहीं सहेलियों के साथ वाली इस तस्वीर के साथ मीरा ने कैप्शन लिखा है 'ब्राइड स्क्वॉड।'

shahid kapoor wife mira rajput is regel bridesmaid in friends wedding wear purple lehenga with maroon chunari
mira rajput - फोटो : instagram

मीरा ने इन तस्वीरों के बाद ही एक और तस्वीर साझा की है। जो उनके दोस्त की शादी के दिन की है। इन तस्वीरों में वो सहेली के साथ शादी के फंक्शन के लिए रेडी हैं। पर्पल रंग के लहंगे के साथ मरून रंग के दुपट्टे में उनका अंदाज बिल्कुल शाही लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput is regel bridesmaid in friends wedding wear purple lehenga with maroon chunari
mira rajput - फोटो : instagram

डीप वी नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ मीरा ने पर्पल ए लाइन लहंगा पहना है। जिसकी खासियत जरदोजी की कढ़ाई है। इस लहगे पर गोल्डन रंग की जरी का वर्क किया गया है। साथ में मरून रंग के दुपट्टे पर भी हैवी वर्क किया गया है। जो इस लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput is regel bridesmaid in friends wedding wear purple lehenga with maroon chunari
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram

मीरा ने इस डार्क रंग के हैवी लहंगे को अपने मिनिमम मेकअप और ज्वैलरी के साथ कॉम्पिलेंट किया है। जिससे इस लहंगे ने सारा ध्यान खींचा है। पिंक लिप्स, फ्लॉलेस बेस मेकअप के साथ खुले बाल और डायमंड के नेकपीस में मीरा बेहद एलिगेंट दिख रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed