फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में दिखना है खूबसूरत तो मेकअप करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 15 Oct 2023 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

आज के लेख में हम आपको दुर्गा पूजा में मेकअप करने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपना जलवा दिखा सकती हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 makeup tips for durga puja how to do makeup
Durga Puja Look - फोटो : instagram

Durga Puja Look: आज से मां दुर्गा की आराधना के खास नौ दिनों की शुरुआत हो गई है। आज यानी कि 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसकी धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई हैं, जहां लोग पूरे नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करेंगे। हर शाम माता रानी के पंडाल में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें गरबा और डांडिया शामिल है। इन कार्यक्रमों में महिलाएं खूब सज-संवर कर जाती हैं।



अगर आप भी चाहती हैं कि दुर्गा पूजा में आप सबसे खूबसूरत दिखें तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको दुर्गा पूजा में मेकअप करने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं हैं। 

Shardiya Navratri 2023 makeup tips for durga puja how to do makeup
makeup - फोटो : istock

सबसे पहले लगाएं बेस

दुर्गा पूजा में मेकअप करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा डार्क ना हो। ऐसे में सबसे प्राइमर लगाकर स्किन को मॉइश्चराइज करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही बेस लगाएं। ध्यान रखें कि ये ज्यादा डार्क ना हो, ना ही ज्यादा लाइट हो। 

Shardiya Navratri 2023 makeup tips for durga puja how to do makeup
makeup - फोटो : istock

अब करें आंखों का मेकअप

अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली लुक कैरी करना चाहती हैं तो लैश लाइन और वॉटरलाइन पर आईलाइनर पेंसिल लगाएं और फिर इसे स्मोकी बनाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इस तरह का लुक देखने में बेहद प्यारा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 makeup tips for durga puja how to do makeup
makeup - फोटो : pixabay

अब लगाएं ब्लश और हाइलाइटर

अगर आप चाहती हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान आपकी त्वचा चमकदार रहे तो गालों पर हाइलाइटर जरूर लगाएं। इसके पहले ब्लश जरूर लगाएं। ताकि आपके चेहरे पर लालिमा बरकरार रहे। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 makeup tips for durga puja how to do makeup
makeup - फोटो : pixabay

आईब्रो करें सेट

अपने लुक को पूरा करने के लिए आईब्रो को जरूर सेट करें। अगर आपकी आईब्रो सेट नहीं होंगी तो लुक देखने में अजीब लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed