फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Durga Mehndi Design: मां दुर्गा के भक्तों के लिए हैं मेहंदी की ये डिजाइन्स, हर महिला को आएंगी पसंद

Sat, 20 Sep 2025 12:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 20 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

Trendy Mehndi Design Shardiya Navratri 2025: अगर माता रानी के स्वागत में आप अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो यहां उसके कुछ डिजाइन दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Trendy Mehndi Design Durga Puja mehndi designs
मां दुर्गा के भक्तों के लिए हैं मेहंदी की ये डिजाइन्स - फोटो : Adobe stock
Trendy Mehndi Design Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन रचाना एक खास परंपरा है। मेहंदी न केवल महिलाओं के श्रृंगार का हिस्सा है, बल्कि ये शुभता, सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। ऐसे में सभी त्योहारों के साथ-साथ नवरात्रि के दौरान भी हाथों और पैरों पर पारंपरिक, फूलों वाली, और देवी स्वरूप की डिजाइनें बनवाई जाती हैं, जो त्योहार की गरिमा को बढ़ाती हैं।


आजकल मेहंदी आर्ट में नए ट्रेंड्स आ रहे हैं, जैसे जालीदार पैटर्न, मंडाला डिजाइन, फ्यूजन स्टाइल जो पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह की खूबसूरती को दर्शाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइन्स दिखाएंगे, जिसे लगाकर आपके हाथों की गरिमा भी बढ़ जाएगी। तो बस अगर आप इस नवरात्रि पर अपने हाथों को खास और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इन डिजाइनों को जरूर ट्राय करें। 
Shardiya Navratri 2025 Trendy Mehndi Design Durga Puja mehndi designs
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

ज्यादातर महिलाओं को भरे-भरे हाथ मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसके लिए आपको काफी समय की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि इसमें आपको पूरी मेहंदी एकदम दुल्हनों की तरह लगानी है। दुल्हनों वाली मेहंदी के साथ हथेली पर एक साइड गरबा खेलती महिला और एक साइड मां दुर्गा की तस्वीर आप बना सकती हैं। 
Shardiya Navratri 2025 Trendy Mehndi Design Durga Puja mehndi designs
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अगर आपके पास भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो ये डिजाइन आपके काम की है। इस डिजाइन में आपको हथेली तक ही मेहंदी लगानी है। ऊपर वाली डिजाइन की तरह ही एक हाथ में माता दुर्गा की तस्वीर और दूसरे हाथ में डांडिया खेलती हुई महिला की झलक आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Trendy Mehndi Design Durga Puja mehndi designs
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ आसान डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये डिजाइन आपके काम की है। इसके लिए आपको सिर्फ हथेली पर मां की झलक बनाते हुए त्रिशूल की डिजाइन बनानी हैं। इसके साथ कलाई पर हैप्पी नवरात्रि या भी नवरात्रि मंगलमय हो भी लिखवाएं। ये डिजाइन आप खुद भी लगाकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Trendy Mehndi Design Durga Puja mehndi designs
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

शारदीय नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलना सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा नहीं है। ये एक परंपरा है, जिसे वर्षों में मनाया जा रहा है। ऐसे में अपने हाथों की मेहंदी में भी आप इस परंपरा की झलक दिखा सकती हैं। इसके लिए दोनों हथेलियों पर गलबा खेलते कपल की तस्वीर बनाएं। इसके साथ हाथ में आपको फूल-पत्ती वाली डिजाइन से डिजाइन बनानी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed