सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: खूबसूरत लहंगे में शहनाज गिल की तस्वीरें आईं सामने, शर्माते हुए देसी लुक में दिखाईं अदाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Jan 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Yellow lehenga Gorgeous Look Photos Goes Viral
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : Instagram/shehnaazgill

बिग बॉस से घर-घर में सुर्खियों में आईं अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में हैं। शहनाज ने नया फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं। शहनाज ने भारतीय पारंपरिक परिधान में बहुत ही आकर्षक फोटोशूट कराया है। उन्होंने खूबसूरत पीले रंग का लहंगा पहना है, जो शादी के फैशन के लिए एकदम परफेक्ट है। वैसे तो शहनाज अक्सर अपने लुक और स्टाइल से फैंस को प्रभावित करती हैं। अपने म्यूजिक वीडियो में शहनाज कभी वेस्टर्न लुक तो कभी ठेट पंजाबी सूट में नजर आ जाती हैं। फैंस उनके चुलबुलापन को जितना पसंद करते हैं उतना ही उनके स्टाइल और फैशन सेंस के भी दीवाने है। अपने नए फैशन स्टाइल से भी शहनाज ने फैंस को मायूस नहीं होने दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए शहनाज के लहंगा लुक की तस्वीरें जो इस शादी सीजन के लिए है परफेक्ट।

Trending Videos
Shehnaaz Gill Yellow lehenga Gorgeous Look Photos Goes Viral
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill

शहनाज ने इस शादी सीजन के लिए एक दम परफेक्ट आउटफिट चुना है। उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहना है जो हल्दी मेहंदी में दुल्हन की बहन और सहेलियों के लुक को निखार देगा। इस लहंगा सेट की डिटेलिंग पर नजर डालें तो शहनाज का पीला लहंगा कंट्रास्ट कलर के कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Yellow lehenga Gorgeous Look Photos Goes Viral
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill

शहनाज के लहंगे की चोली

शहनाज के लहंगा सेट में क्रॉप्ड लेंथ चोली है, जिसमें काॅन्ट्रास्टिक ब्लू पाइपिंग के साथ वाइड स्क्वायर नेकलाइन दी गई है। वहीं सी-थ्रू जॉर्जेट फैब्रिक के फुल स्लीव्स हैं। कफ पर सोने के धागों से सजी खूबसूरत कढ़ाई की गई है। चोली में मैचिंग डोरी टाई के साथ बेयर बैक डिटेल दिया गया है और वहीं चोली के फ्रंट में जटिल पैटर्न में मिरर वर्क किया गया है। 

Shehnaaz Gill Yellow lehenga Gorgeous Look Photos Goes Viral
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill

लहंगा 

शहनाज के पीले ब्लाउज से मैच करते हुए फ्रिल्ड लहंगे में कमर पर सोने का सीक्वेंस वर्क किया गया है। लहंगे के घेर पर पट्टी कढ़ाई और बॉर्डर को सोने के धागों की जटिल कढ़ाई से सजाया गया है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Yellow lehenga Gorgeous Look Photos Goes Viral
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill

दुपट्टा

शहनाज गिल के दुपट्टे पर नजर डालें तो उन्होंने गुलाबी रंग का जरी दुपट्टा कैरी कर रखा है। इस खूबसूरत दुपट्टे में स्कैलप्ड कढ़ाई की गई है। वहीं स्क्विसिंग के साथ हल्के नीले रंग का पट्टी बॉर्डर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed