Sherwani Shopping Guide for a Majestic Look: एक समय था जब शादी के लिए सिर्फ होने वाली दुल्हनें खूब पहले से तैयारी शुरू कर देती थीं, आज के समय में तो शादी के मौके पर हर दूल्हा सबसे खास और आकर्षक दिखना चाहता है। ऐसे में उनका आउटफिट परफेक्ट होना सबसे जरूरी है। इसी के चलते शेरवानी खरीदते समय कई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
{"_id":"68ca8ef4a266f2f10709cf31","slug":"sherwani-shopping-guide-for-a-majestic-look-must-remember-these-things-while-sherwani-shopping-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shopping Guide: शेरवानी खरीदने जा रहे हैं ? इन बातों को अगर भूल गए तो अपनी ही बरात में सबसे अजीब दिखेंगे आप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shopping Guide: शेरवानी खरीदने जा रहे हैं ? इन बातों को अगर भूल गए तो अपनी ही बरात में सबसे अजीब दिखेंगे आप
Wed, 17 Sep 2025 05:11 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 17 Sep 2025 05:11 PM IST
सार
Sherwani Shopping Guide for a Majestic Look: अगर आपकी शादी भी पक्की हो गई है और आप प्लान कर रहे हैं शेरवानी खरीदने का तो कुछ बातें गलती से भी न भूलें। एक गलती आपका पूरा कबाड़ा बना सकती है।
विज्ञापन
शेरवानी खरीदने जा रहे हैं ? इन बातों को अगर भूल गए तो बरात में सबसे अजीब दिखेंगे आप
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही होनी चाहिए फिटिंग
- फोटो : Instsgram/weddingwire
सही होनी चाहिए फिटिंग
अगर आपकी शेरवानी सही साइज की नहीं होगी, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। ध्यान रखें कि बहुत ढीली या बहुत टाइट शेरवानी दोनों ही दिखने में अजीब लगती हैं। फिटिंग ऐसी होनी चाहिए जिससे आप आरामदायक महसूस करें और स्टाइलिश भी दिखें। टाइट शेरवानी पहनकर आपको ज्यादा देर बैठने में दिक्कत हो सकती है।

रंग का चयन सोच-समझकर करें
- फोटो : PTI
रंग का चयन सोच-समझकर करें
कभी भी सिर्फ ट्रेंड या किसी और को देखकर अपनी शेरवानी का चयन नहीं करें। शेरवानी का रंग हमेशा शादी की थीम और आपकी स्किन टोन के हिसाब से रंग चुनें। कुछ रंग शेरवानी में एवरग्रीन माने जाते हैं, जिसमें गोल्डन, क्रीम, सफेद शामिल है। आजकल पेस्टल रंग की शेरवानी भी लड़कों को खूब भा रही है।

कपड़े की गुणवत्ता देखें
- फोटो : Instsgram/weddingwire
कपड़े की गुणवत्ता देखें
कभी भी शेरवानी किसी सस्ती सी जगह से न लें। शेरवानी की क्वालिटी हमेशा अच्छी होनी चाहिए। ध्यान रखें कि अच्छे मटेरियल से बनी शेरवानी लंबे समय तक टिकती है और दिखने में भी बेहतर लगती है। शेरवानी एक ऐसा परिधान है, जिसे लोग जिंदगी भर संभालकर रखते हैं, क्योंकि इससे उनकी शादी की यादें जुड़ी होती हैं।

डिजाइन और वर्क की बारीकी देखें
- फोटो : instagram
डिजाइन और वर्क की बारीकी देखें
शादी के मौके के हिसाब से हल्की या भारी कढ़ाई चुनें। अगर आपको ज्यादा हैवी वर्क वाले कपड़े नहीं पसंद तो ज्यादा भारी कढ़ाई वाली शेरवानी का चयन न करें, क्योकि ये आपको थकान भी दे सकती है। इसका वर्क एक दम हल्का भी नहीं होना चाहिए। वरना बाकि लोग आपको ही ओवरशैडो करेंगे।