शिल्पा शेट्टी स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। 45 की उम्र में भी वो नए उम्र की हीरोइनों मात देती हैं। योग और फिटनेस पसंद शिल्पा अपनी परफेक्ट फिगर भी फ्लांट करते दिखती हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक हो या फिर इंडियन। हालांकि इस बार जब शिल्पा अपने कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं तो उनके कपड़ों का स्टाइल कुछ जुदा था। जिसे देख शिल्पा को सोशल मीडिया पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी की जींस देख फैंस बोले- अरे ये उल्टी पहन ली क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शिल्पा पिछले दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली गई थीं। प्राइवेट जेट से लौटीं शिल्पा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके फैशनेबल कपड़े कुछ ज्यादा ही अजीब थे। दरअसल, शिल्पा ने एयरपोर्ट लुक को काफी कंफर्टेबल बट ट्रेंडी बना रखा था। शिल्पा ने काले रंग की जींस और व्हाइट लूज फिटिंग टीशर्ट पहना था। जिसका राउंड नेक और ओवरसाइज लुक इसे काफी कंफर्टेबल बना रहा था। वहीं ब्लैक कलर की रिप्ड जींस पहन रखी थी। जिसमे आगे की ओर ज्यादातर फटा लुक बना होता है। लेकिन शिल्पा की जींस में ये रिप्ड लुक पीछे की ओर बना था। जिसे देख ऐसा लग रहा था कि उन्होंने जींस को उल्टा पहना है।
लेकिन शिल्पा का ये बिल्कुल नया लुक है। वहीं शिल्पा ने इस ऑफबीट जींस के साथ जूतों भी जुदा पहने थे। मिसेज कुंद्रा ने दोनों पैरों में अलग रंग के जुते पहन रखे थे। वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही शिल्पा की तस्वीर सामने आईं। लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
शिल्पा की जींस को देख जहां लोग पूछने लगे कि क्या शिल्पा ने जींस उल्टी पहनी है। वहीं जूतों को देख एक फैंस ने कहा- लगता है जूते बदल गए हैं।
View this post on Instagram
#shilpahetty back from her shoot in a private plane #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on