{"_id":"632edfa3a85a7f195808da3b","slug":"shraddha-kapoor-in-sensual-sequin-black-saree-and-sleeveless-blouse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: सितारों वाली ब्लैक साड़ी में बेहद हसीन लग रहीं श्रद्धा कपूर, नहीं हटेंगी नजरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shraddha Kapoor: सितारों वाली ब्लैक साड़ी में बेहद हसीन लग रहीं श्रद्धा कपूर, नहीं हटेंगी नजरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर फैशन और स्टाइल के मामले में बाकी एक्ट्रेस से काफी अलग हैं। बात जब उनके पर्सनल च्वॉइस की आती है तो कई मौकों पर उनका सिंपल एंड स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। फिर वो चाहे किसी काम के सिलसिले में निकलीं हो या फिर किसी इवेंट में पहुंची हों। एथिनिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न वियर में उनका हटके स्टाइल ही दिखता है। लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर ने फिल्मी हसीनाओं की पसंदीदा सितारों से सजी साड़ी को चुना है। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं उनके फैंस भी श्रद्धा के लुक पर फिदा हो गए हैं।
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, श्रद्धा कपूर ने डिजाइन मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन डिफ्यूज से ब्लैक कलर की साड़ी को चुना है। जिस पर पर्पल और ब्लैक कलर के सितारों का वर्क है। डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने श्रद्धा कपूर की इस साड़ी में तस्वीर को इंस्टग्राम पर साझा किया है। इस कॉकटेल कंटेप्रेरी लुक की साड़ी को श्रद्धा ने ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जिसमे उनका क्लासी और एलिगेंट लुक काफी सेंसुअस भी दिख रहा है।
Trending Videos
3 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर ने इस सितारों और सिकुइन वर्क की साड़ी को पर्पल शेड के डाएंगलर के साथ मैच किया है। वहीं पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल और खुले पल्लू में मिस कपूर गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो परफेक्टली ब्रांज चिक्स के साथ न्यूड पिंक लिप शेड और ग्लोइंग स्किन लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही है। फोटोशूट के लिए रेडी श्रद्धा कपूर का ये लुक किसी भी कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट दिख रहा है। जिसे लड़कियां जरूर ट्राई करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्या बालन
- फोटो : instagram
बता दें कि मनीष मल्होत्रा की सिकुइन वर्क वाली साड़ी में बॉलीवुड की सारी हसीनाएं तैयार होना चाहती हैं। ब्लैक और पर्पल सितारों से सजी साड़ी में श्रद्धा कपूर से पहले विद्या बालन भी रेडी हो चुकी हैं। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।