{"_id":"632ec93c98f43049cf207bc5","slug":"hina-khan-pink-saree-with-long-jacket-look-perfect-for-your-bridesmaid-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: हिना खान की साड़ी संग जैकेट लुक है बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hina Khan: हिना खान की साड़ी संग जैकेट लुक है बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिना खान छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपनी जबरदस्त स्टाइल सेंस से हिना की इंस्टाग्राम पर काफी सारी फैन फॉलोइंग भी है। जो उनके हर लुक पर जमकर तारीफ करती हैं। वैसे हिना खान भी अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने गॉर्जियस लुक को साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका फैशन सेलेक्शन काफी उम्दा दिखता है। हाल ही में हिना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और रील्स साझा की है। जिसमे वो हमेश की तरह ही आकर्षक दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट दिख रहा है। जिसे देख लड़कियां स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खाने अपने इस लुक की तस्वीरें एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। हिना खान ने लेबल तोरानी के कलेक्शन से साड़ी संग जैकेट को पेयर किया है। सिल्क और टुले फैब्रिक से तैयार साड़ी पर इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी की गई है। राउंड डिजाइन में बने मोटिफ्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इसके साथ ही साड़ी के बॉर्डर पर भी सफेद रंग के मोटिफ्स की डिजाइन वाली एंब्रायडरी बनी है। जिसके साथ हिना ने मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया है। जिसके साथ एंब्रायडरी वाले जैकेट को पेयर किया गया है। जिसकी फुल स्लीव और शोल्डर पर भी एंब्रायडरी की गई है।
3 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने लांग जैकेट और साड़ी के साथ बेहद मिनिमम एक्सेसरीज और मेकअप को फॉलो किया है। जिससे सारा अंटेशन साड़ी पर ही अटक जाए। सिल्वर कलर की ईयररिंग्स के साथ पिंक शेड मेकअप खूबसूरत लग रहा है। जिसमे मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ मिनिमम टोन आई मेकअप शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं बालों को फ्रंट से लूज कर के बैक पर लो मेसी बन बांधा गया है। हिना खान के इस खूबसूरत लुक को देख फैंस भी जमकर लाइक कर रहे हैं। अगर आप सहेली की शादी में बिल्कुल हटके लुक चाहती हैं तो हिना खान का ये साड़ी विद लांग जैकेट लुक बिल्कुल परफेक्ट है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।