सब्सक्राइब करें

सबसे खूबसूरत अंदाज में दिखीं श्रद्धा कपूर, एयरपोर्ट लुक था ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor make a chic entry at airport in checkered print red jacket with classic blue jeans
shraddha kapoor - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर का फैशन एक अलग ही लेवल पर होता है। स्पोर्ट्स और एथलिजर जैसे कपड़ों को छोड़ वो ऐसे आउटफिट का चुनाव करती हैं। जो स्टाइल के साथ ही कंफर्ट के मामले में भी आगे हो। जहां बॉलीवुड की ज्यादातर हसीनाएं स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट फिटिंग एथलिजर में अपनी परफेक्ट बॉडी दिखाते एयरपोर्ट पर नजर आ चुकी हैं। वहीं श्रद्धा कपूर ने चुना जींस के साथ स्टाइलिश जैकेट। जिसे देख सर्दियों वाला फैशन याद आ जाएगा।

shraddha kapoor make a chic entry at airport in checkered print red jacket with classic blue jeans
shraddha kapoor - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर पिछले दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होने नीले रंग की वेल फिटेड जींस के साथ काले रंग का टीशर्ट जींस के अंदर टक कर पहन रखा था। वहीं इस लुक को क्लासी बनाने के लिए वो काल्फ लेंथ काले रंग के लेदर के बूट्स पहने दिखीं। वहीं साथ में पहना लाल रंग का जैकेट हर किसी की निगाह खींच रहा था। 

shraddha kapoor make a chic entry at airport in checkered print red jacket with classic blue jeans
shraddha kapoor - फोटो : instagram

क्लासिक कैजुअल स्किनी जींस और टीशर्ट के साथ इस जैकेट का मैच परफेक्ट था। चेक्स डिजाइन का ये ओवरसाइज जैकेट फैशन लेबल पेरो के कलेक्शन में से एक था। वहीं इस जैकेट पर बनीं हरे और नीले रंग की प्रिंट इसे कूल बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं श्रद्धा ने इस लुक को काले रंग की हैट पहन और भी ज्यादा स्टाइलिश बना दिया था। वहीं नो मेकअप और मास्क से चेहरा ढंकी श्रद्धा कपूर का स्टाइल नंबर वन लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor make a chic entry at airport in checkered print red jacket with classic blue jeans
shraddha kapoor - फोटो : instagram
वैसे श्रद्धा कपूर अक्सर ही ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसमे ग्लैमर होने के साथ ही क्लासी लुक भी होता है। पिछले दिनों नीले रंग के गाउन में उनकी तस्वीरें भी खूब छाई थीं। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
shraddha kapoor make a chic entry at airport in checkered print red jacket with classic blue jeans
shraddha kapoor - फोटो : instagram

पापा शक्ति कपूर और राजकुमार राव के साथ श्रद्धा जी म्यूजिक अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान श्रद्धा ने मशहूर डिजाइन गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया फिशटेल गाउन पहना था। जिसका अंदाज श्रद्धा को ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी था। दरअसल, इस गाउन की खासियत इसका आगे की तरफ से बॉडीकॉन लुक और पीछे की तरफ से लगी लंबी ड्रामेटिक ट्रेल थी। वहीं नीले और काले रंग के इस कांबिनेशन वाले गाउन को मिस कपूर ने कम मेकअप के साथ बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed