श्वेता तिवारी तो इन दिनों लगातार अपने ट्रांसफॉरमेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं अब उनकी बेटी पलक तिवारी भी कुछ कम नही है। पिछले दिनों पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। लेकिन एक बार फिर वो अपने सोशल मीडिया पर वापसी कर चुकी हैं। साथ ही उनकी ये वापसी काफी धमाकेदार है। एक के बाद एक उनका गॉर्जियस लुक फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नही है। वहीं दूसरी तरफ मां श्वेता तिवारी भी सोशल मीडिया पर टोंड एब्स फ्लांट करते तस्वीरें साझा कर रही हैं। वैसे बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो अपने खूबसूरत लुक और गॉर्जियस अदाओं के साथ परफेक्ट फिगर की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती है। बिना बॉलीवुड में एंट्री के ही वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं बात करें फैशन सेंस की तो पलक बोल्ड आउटफिट से लेकर देसी अवतार में भी नजर आ जाती है। आगे की स्लाइड में देखें पलक की खूबसूरत तस्वीरें।
श्वेता तिवारी की बेटी ने इंस्टाग्राम पर की है धमाकेदार वापसी, अब इन तस्वीरों से फैंस को किया इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
