{"_id":"61cb020440e2d20109302c3a","slug":"shweta-tiwari-gorgeous-look-in-red-ruffle-saree-worth-38k","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Tiwari: 38 हजार की साड़ी पहन श्वेता तिवारी ने दिया बेटे संग पोज, लग रहीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shweta Tiwari: 38 हजार की साड़ी पहन श्वेता तिवारी ने दिया बेटे संग पोज, लग रहीं बेहद खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी उम्र के साथ ही बेहद खूबसूरत होती जा रही हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनका लुक्स नई एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ देता है। वहीं श्वेता भी इऩ दिनों अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। जबसे उन्होंने अपनी फिगर को स्लिम किया है वो और भी ज्यादा गॉर्जियस हो गई हैं। जहां बोल्ड ड्रेसेज फैंस की धड़कनें बढ़ा देता है। तो वहीं दूसरी तरफ साड़ी पहन वो सीधी-सादी बहू बनें नजर आती हैं। इस बार भी लाल साड़ी में उनका लुक गजब का खूबसूरत नजर आ रहा है।
2 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram/shweta.tiwari
इंस्टाग्राम पर श्वेता ने बेटे रेयांश के साथ तस्वीर साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा है वेडिंग का सीजन है। श्वेता शादी के फंक्शन के लिए रेडी हैं। वहीं उनका बेटा भी इस तस्वीर में काफी क्यूट दिख रहा है। श्वेता ने शादी के फंक्शन के लिए लाल रंग की साड़ी का चुनाव किया है।
डिजाइनर गोपी वैद्य के कलेक्शन से ली गई इस साड़ी में डार्क कलर के प्रिंट थे। वहीं साड़ी की हेमलाइन पर रफल जोड़ा गया था। इस रफल पर गोल्डन कलर की लाईंस बनी थी। वहीं साथ में गोटा वर्क भी इसमे ऐड किया गया था। जबकि श्वेता ने इस सिंपल सी अट्रैक्टिव ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी के साथ हॉल्टर नेक लाइन का ब्लाउज चुना था। जिसकी बोल्ड नेकडिजाइन ग्लैमरस लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
वहीं इस ब्लाउज पर बारीक हैंड वर्क किया गया था। जबकि स्लीवलेस ब्लाउज पूरे लुक को ग्लैमरस बना रहा था। श्वेता ने इस साड़ी को पोल्की एंड पर्ल डिजाइन के नेकलेस के साथ मैच किया था। जिस पर हरे रंग के कुंदन लटक रहे थे। वहीं मैट बेस और आंखों पर मिनमम मेकअप नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
shweta tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता ने इस पूरे लुक को मिनमम मेकअप और ब्राइट रेड कलर की साड़ी के साथ कॉम्पलिमेंट किया है। वहीं बात करें इस साड़ी की कीमत की तो गोपी वैद्य के कलेक्शन से ली गई इस साड़ी की कीमत है करीब 38,500 रुपये। जो किसी भी आम इंसान के लिए काफी ज्यादा होंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।