{"_id":"6039e2a81305412caa657f4f","slug":"shweta-tiwari-slim-fit-look-in-black-outfit-seem-gorgeous-after-transformation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी, स्लिम होने के बाद से प्रशंसकों पर गिरा रहीं बिजलियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बड़े पर्दे की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी, स्लिम होने के बाद से प्रशंसकों पर गिरा रहीं बिजलियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में से है जिन्हें फैंस का जमकर प्यार मिलता है। फिर वो चाहे उनका छोटे पर्दे का किरदार हो या असल जिंदगी। दोनों में ही वो लोगों की चहेती बनीं रहती हैं। जबसे उन्होंने अपना दस किलो वजन कम किया है। तब से ही वो जमकर ग्लैमर दिखा रही हैं। फिर वो चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर फोटोशूट। इस बार भी श्वेता के फोटोशूट को देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि श्वेता तिवारी ने सही डाइट की मदद से अपना दस किलो तक वजन कम किया है। जिसके बाद वो पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगी हैं। वहीं उनकी स्लिम ट्रिम फिगर उनकी स्टाइल में चार चांद लगा रही है।
3 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट में उनके फोटोशूट फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराते हैं। अभी हाल ही में काले रंग के आउटफिट में पोज देती दिखीं। वहीं उनका रिलैक्स डे वाला लुक भी काफी खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता लगातार नई तस्वीरों के जरिए फैंस को सरप्राईज कर रही हैं। जिसमे उनकी खूबसूरती के साथ स्टाइल जबरदस्त दिख रहा है। कलरफुल जंपसूट और पिंक फुटवियर के साथ क्यूट सी स्माइल में उन्हें देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है आप अभी भी कितनी हसीन हैं। तो वहीं एक ने लिखा है कि आप फिल्मों में क्यों नहीं ट्राई करतीं।
विज्ञापन
5 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
बता दें कि श्वेता पिछले दिनों मेरे डैड की दुल्हन में गुनीत के किरदार में नजर आईं थीं। वहीं श्वेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उनके पति अभिनव कोहली ने श्वेता पर बेटे रेयांश से ना मिलने देने का आरोप लगाया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।