{"_id":"629e0470c5bbab796f2cdf1a","slug":"simple-hacks-to-hide-dark-circles-with-cream-pink-blush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Tips: आंखों के काले घेरे छिपाने के लिए ये तरीका आएगा काम, इस एक्ट्रेस ने बता दिया सिंपल हैक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Makeup Tips: आंखों के काले घेरे छिपाने के लिए ये तरीका आएगा काम, इस एक्ट्रेस ने बता दिया सिंपल हैक्स
आंखों के नीचे काले घेरे बहुत सारे लोगों की समस्या होती हैं। कुछ लोगों के काले घेरे कभी-कभी हो जाते हैं। जिसमे ज्यादातर कारण नींद की कमी होता है। वहीं कुछ लोगों के काले घेरे हमेशा रहते हैं। जिन्हें घरेलू नुस्खों से लेकर अंडर आई क्रीम की मदद से दूर करने की जरूरत होती है। वैसे तो काले घेरे दूर होने में समय लग सकता है। लेकिन अगर आप मेकअप के जरिए इन्हें दूर करने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बताया ये सिंपल हैक काम आ सकता है।
2 of 4
करिश्मा तन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने ब्यूटीफुल लुक्स के साथ ही वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती हैं। इनके वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। कि परफेक्ट स्लिम बॉडी के लिए ये कितनी मेहनत करती हैं। वहीं करिश्मा ने रील्स बनाकर इस सिंपल मेकअप हैक्स को फैंस के साथ साझा किया है।
3 of 4
karishma tanna
- फोटो : instagram
जिसमे उन्होंने क्रीम ब्लश से अपने डार्क सर्कल को कवर किया है। इसके लिए सबसे पहले करिश्मा ने आंखों के नीचे गुलाबी रंग का क्रीम ब्लश लगाया है। फिर इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद लिक्विड फाउंडेशन की मदद से इसे कवर किया है। फिर बाकी सारा मेकअप कर लिया। जिससे आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल आसानी से छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dark circle
वैसे बता दें कि डार्क सर्कल के रंग पर ही कंसीलर या फिर कुछ और उपाय काम में आता है। अगर आंखों के नीचे काले घेरे ब्लैक या ग्रीन रंग के हैं तो इन पर ऑरेंज कलर का कंसीलर काम करता है। ऐसे में आप पिंक भी लगा सकते हैं। वहीं अगर डार्क सर्कल का रंग हल्का भूरा है तो ऐसे में पीले रंग के कंसीलर की असर करेंगे। यलो कलर के कंसीलर से ही हल्के भूरे रंग के डार्क सर्कल छिप सकते हैं। तो अपने चेहरे पर उभरे डार्क संर्कल के रंग के हिसाब से आप भी कंसीलर या फिर क्रीम ब्लश ट्राई कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।